Gold Price Today: आज सोना हुआ सस्ता, चांदी फिर चमकी

GOLD- SILVER PRICE UPDATE: देश में आज सोने के दामों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है। हालांकि सोमवार को सोने में काफी उछाल आया था। लेकिन आज मंगलवार (7 जनवरी) को सोने के दाम मामूली गिरावट के साथ नीचे आ गए हैं। सोने के दामों में आज 35 रुपए की गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 कैरेट सोने के दाम (TODAY GOLD PRICE) आज 35 रुपए के गिरावट के साथ 77161 रुपए से 77,126 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। ज्ञात हो कि सोमवार को सोने के दाम 1000 से अधिक उछाल के साथ 77,161 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए थे।
चांदी की कीमतों में आज फिर आया उछाल
आज मंगलवार को सोने के दामों में जहां मामूली गिरावट देखने को मिली वहीं चांदी एक बार फिर चमकी है। चांदी की कीमतों (TODAY SILVER PRICE) में आज 322 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बढ़ोतरी हुई है। चांदी की कीमतें 322 रुपए बढ़कर आज 89152 रुपए प्रति किलो से 89,474 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले सोमवार को भी चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला था और चांदी के दाम 89,152 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गए थे। गौरतलब है कि सोने और चांदी के दामों ने अक्टूबर 2024 में अपना ऑल टाइम हाई छुआ था।
देश के बड़े शहरों में आज इस प्रकार रहे सोने के दाम
देश के बड़े शहरों में सोने के दामों (GOLD PRICE) की बात करें तो देश की राजधानी मुंबई में आज 24 कैरेट सोने की कीमतें 78,710 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 72,150 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। इसके अलावा देश की राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 72,300 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 78,860 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। कोलकाता में आज प्रति 22 कैरेट सोने के दाम 72,150 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 78,710 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। वहीं चेन्नई में 22 कैरेट सोने के आज के दाम 72,150 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहा है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 78,710 रुपए प्रति 10 ग्राम है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज 22 कैरेट सोना 72,200 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 78,760 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव से बिक रहा है।