Movie prime

Gold price update: सोने ने थोड़े सारे रिकॉर्ड, कीमतें पहुंची 80 हजार पार ऑल टाइम हाई पर

Gold price update: सोने ने थोड़े सारे रिकॉर्ड, कीमतें पहुंची 80 हजार पार ऑल टाइम हाई पर
 
Gold price update
Gold made some records, prices crossed 80 thousand and reached all time high.

Gold price all time high update: सोने की कीमतों ने आज बुधवार (22 जनवरी) को सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए अपना ऑल टाइम हाई छू लिया है। इंडिया बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार आज बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला। 24 कैरेट सोने की कीमतों ने आज उछाल के साथ अपना ऑल टाइम हाई छु लिया है।

वहीं चांदी भी उछाल के साथ 91 हजार रुपए प्रति किलो के भाव पर कर चुकी है। IBJA की रिपोर्ट के अनुसार आज 22 जनवरी (today 22 January gold price update) को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 689 रुपए बढ़त के साथ 80,142 रुपए पर पहुंच गए हैं। 21 जनवरी को सोना 79,453 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव से बिक रहा था, जो आज 689 रुपए की बढ़त के साथ 80142 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोने ने 30 अक्टूबर 2024 को 79,681 प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई (gold price all time high update) का रिकॉर्ड बनाया था। जिसे आज तोड़ते हुए 80142 रुपए प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट का नया ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड स्थापित किया है।  

चांदी की कीमतों में भी आया उछाल 

सोने के साथ-साथ आज चांदी की कीमतों (price today 22 January update) में भी उछाल देखने को मिला है। आज बुधवार (22 जनवरी) को चांदी के दाम 634 की बढ़त के साथ 90,533 रुपए से 91167 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गए हैं। हालांकि 23 अक्टूबर 2024 को चांदी की कीमतों द्वारा बनाए गए अपने ऑल टाइम हाई (Silver price all time high update) 99,151 रुपए प्रति किलो से अभी काफी पीछे है। वहीं दूसरी तरफ सोने की कीमतों ने अपने ऑल टाइम हाई के रिकॉर्ड को आज 22 जनवरी को पार कर लिया है। 

देश के बड़े शहरों में आज इस प्रकार रहे सोने के दाम 

देश के बड़े शहरों में आज 22 जनवरी को इंडिया बुलियन एवं ज्वेलर्स की रिपोर्ट के अनुसार सोने के दामों (today gold price) की बात करें तो देश की राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमतें 75,400 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमतें 82,240 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से रही। इसके अलावा मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज 22 कैरेट गोल्ड के भाव 75,500 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने के भाव 82142 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहे हैं। मुंबई में आज सोने की कीमतें 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम 75250 और 24 कैरेट सोने की कीमतें 82090 के हिसाब से चल रही है।

चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने का भाव 82,090 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 75,250 प्रति 10 ग्राम चल रहा है। इसके अलावा कोलकाता में भी 24 कैरेट सोने का भाव 82,090 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 75,250 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहा है।