सोने चांदी के भाव हुए कम, जाने आज 22, 24 कैरेट सोने के ताजा रेट
भारत-पाक युद्ध विराम के साथ ही अमेरिका-चीन के बीच चल रहे टैरिफ वॉर थमने के संकेत मिले हैं। 90 दिनों के लिए दोनों देश टैरिफ में परिवर्तन करने पर सहमत हुए हैं। चीन ने टैरिफ 125 से घटाकर 10 प्रतिशत और अमेरिका ने 145 से घटाकर 30 प्रतिशत कर दिया है। टैरिफ अनिश्चितता के बादल छटते ही सोने और चांदी में भारी गिरावट देखी गई। भारतीय बाजार में भी सोना 2550 रुपए घटकर 95200 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 1600 रुपए घटकर 95800 रुपए प्रति किलो रही।
भाव घटने से सराफा बाजार में रौनक नजर आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 3216 डॉलर प्रति
औंस व चांदी 3210 सेंट रही। सोना ऊपर में 3325 नीचे में 3212 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 3299 नीचे में 3188 सेंट रही। स्थानीय बाजार में सोना केडबरी 95200 एक दिन पूर्व 97750 आरटीजीएस 95400 सोना 22 कैरेट 87450 चांदी चौरसा 95800 एक दिन पूर्व 97400 आरटीजीएस में 95700 चांदी टंच 95800 रुपए। रतलाम। सोना 95600 जेवरात 87570 चांदी 97800 रुपए। उज्जैन।
सोना 24 कैरेट 95500 सोना 22 कैरेट 87500 चांदी 95700 रुपए प्रति किलो ग्राम भाव रहे।