Movie prime

Gold price update: सोने के दामों में आज फिर आई गिरावट, अच्छी देश के बड़े शहरों में क्या चल रहा है सोने का भाव 

सोने की कीमतें लगातार कम होती जा रही है। आज एक बार फिर सोना गिरावट के साथ सस्ता हुआ है। सोने के दामों में आज एक बार फिर मामूली गिरावट देखने को मिली।
 
GOLD PRICE UPDATE
देश के बड़े शहरों में आज इस प्रकार रहे सोने के दाम

Gold price update: सोने के दामों में पिछले लगातार कई दिनों से देखने को मिल रहा है। हाल ही में सोने के दामों में हुई बड़ी गिरावट के बाद गोल्ड की कीमत नीचे आ गई थी। सोने की कीमतें लगातार कम होती जा रही है। आज एक बार फिर सोना गिरावट के साथ सस्ता हुआ है। सोने के दामों (TODAY GOLD PRICE) में आज एक बार फिर मामूली गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के आंकड़ों के अनुसार आज 24 कैरेट सोने के दाम 14 रुपए गिरकर 76,908 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। गौरतलब है कि 15 दिसंबर को सोने के 76,922 रुपए प्रति दस ग्राम थे, जिसमें आज 14 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट हुई।

चांदी के दामों में भी आई गिरावट

आज सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली। चांदी के दाम (TODAY SILVAR PRICE) आज (16 दिसंबर) 461 रुपए गिरकर 89,515 रुपए पर पहुंच गए हैं। 15 दिसंबर को चांदी के दाम 89,976 रुपए प्रति किलोग्राम थे, जिसमें आज 461 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। ज्ञात हो कि अक्टूबर महीने में चांदी ने अपना ऑल टाइम हाई छुआ था। 23 अक्टूबर 2024 को चांदी की कीमतों ने 99,151 रुपए प्रति किलोग्राम ऑल टाइम हाइड हुआ था। हालांकि पिछले लगभग 50 दिनों में इसमें 10000 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। 

देश के बड़े शहरों में आज इस प्रकार रहे सोने के दाम

देश के बड़े शहरों में आज सोने की कीमतों के बारे में बात करें तो देश की आर्थिक राजधानी मानी जाने वाली मुंबई सिटी में 22 कैरेट सोने के दाम 71,400 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने के दाम 77,890 रुपए प्रति 10 ग्राम रहे। देश की राजधानी दिल्ली में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 71,550 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 78,040 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। इसके अलावा पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज 22 कैरेट गोल्ड के दाम 
71,400 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 77,890 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव से बिक रहा है। चेन्नई में आज 22 कैरेट सोना 71,400 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 77,890 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बिक रहा है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज सोने कीमतें 22 कैरेट की 71,450 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमतें 77,940 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। ज्ञात हो कि गोल्ड ने अपना ऑल टाइम हाई अक्टूबर महीने में छुआ था।