Gold Rate: सोने की कीमतें हुई धड़ाम, एक दिन में बड़ी गिरावट के साथ देखिए कितने पहुंच गए हैं दाम
Today Gold Rate: सोने की कीमतों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रही सोने और चांदी की कीमतों पर आज 16 दिसंबर को विराम लग गया है। इंडिया बुलियन एम ज्वेलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार आज सुनहरी धातु सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोना आज 1,472 रुपए प्रति 10 ग्राम (today gold price) के हिसाब से सस्ता हो गया है। बता दें कि इससे पहले सोमवार को सोने की कीमतों ने बढ़त के साथ रिकॉर्ड ऑल टाइम का स्तर छुआ था। कल यानी सोमवार 15 दिसंबर को 24 कैरेट सोने के दाम बढ़त के साथ रिकॉर्ड 1,33,249 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए थे। हालांकि आज 1,472 रुपए की बड़ी गिरावट के साथ सोने की कीमतें (gold price update) 1,33,249 रुपए प्रति 10 ग्राम 1,31,777 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई हैं। सोने के साथ आज 16 दिसंबर को चांदी की कीमतों (Silver price update) में भी 1,442 रुपए प्रति किलो के हिसाब से गिरावट दर्ज की गई है। चांदी की कीमत आज 1,442 रुपए की गिरावट के साथ 1,91,975 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई हैं।
देश की बड़ी शहरों में इस प्रकार रहा आज सोने का भाव
देश के बड़े शहरों में आज सोने के भाव (Today Gold Rate) की बात करें तो राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना (gold rate in Delhi) 1,34,010 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बिका। वही राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी 24 कैरेट सोने का भाव 1,33,249 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। इसके अलावा मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज सोने का भाव (gold rate in Bhopal) 1,33,910, पटना में 1,33,910, रायपुर में 1,33,860, चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव (gold rate in Chennai) 1,34,730, मुंबई में आज सोने का भाव (gold rate in Mumbai) 1,33,860, कोलकाता में 1,33,860 और लखनऊ में 1,34,010 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से रहा। पाठकों को बता दें कि विभिन्न शहरों के दिए गए सोने के भाव में जीएसटी चार्ज, मेकिंग चार्ज ज्वेलर्स मार्जिन अलग से इंक्लूड किया जाता है। सोने के कारोबारियों के अनुसार रुपए में लगातार हो रही गिरावट के चलते आने वाले समय में सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल सकती है।
