Haryanaline_Logo

Gold Rate Hike: सोने की कीमतों में फिर आया बड़ा उछाल, दाम पहुंचे आसमान पर, देखिए ताजा भाव 

पिछले कुछ दिनों की उठा-पटक के बाद सोना आज एक बार फिर बड़ी बढ़त के साथ महंगा हो गया है। इंडिया बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार आज सोने की कीमतों में 1268 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से उछाल देखने को मिला है। 24 कैरेट सोने के दाम (today gold price update) आज इस उछाल के साथ 1,23,448 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं।
 
GOLD RATE HIKE TODAY
Whatsapp-Group

Gold Price Update: सोने की कीमतों में एक बार फिर बड़ी बढ़त देखने को मिली है। पिछले कुछ दिनों की उठा-पटक के बाद सोना आज एक बार फिर बड़ी बढ़त के साथ महंगा हो गया है। इंडिया बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार आज सोने की कीमतों में 1268 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से उछाल देखने को मिला है। 24 कैरेट सोने के दाम (today gold price update) आज इस उछाल के साथ 1,23,448 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतें भी 2594 की बढ़त के साथ 1,56,300 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। पाठकों को बता दें कि मंगलवार को 24 कैरेट सोने के दाम 1,22,180 रुपए प्रति 10 ग्राम और 1 किलो चांदी की कीमत (today silver rate) 1,53,706 रुपए प्रति 10 ग्राम पर थी, जो आज 19 नवंबर बुधवार को बढ़त के साथ बदल गई हैं। बता दें कि 17 अक्टूबर 2025 को  24 कैरेट सोने की कीमतों (Gold all time high rate) ने 1,30,874 रुपए प्रति 10 ग्राम और 14 अक्टूबर को चांदी की कीमतों (silver all time high rate) ने 1,78,100 रुपए प्रति किलो के हिसाब से अपना ऑल टाइम हाई का स्तर छुआ था।

देश की बड़े शहरों में सोने का भाव 

देश की बड़ी शहरों में आज 24 कैरेट सोने के भाव (today gold rate) की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 1,25,010 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहा है। वहीं राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का भाव (gold Bhav update) 1,24,860 रुपए प्रति 10 ग्राम, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 1,24,910 रुपए प्रति 10 ग्राम, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 1,24,860 रुपए प्रति 10 ग्राम और छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 1,27,800 रुपए प्रति 10 ग्राम का भाव चल रहा है। 

इसके अलावा चेन्नई शहर में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,25,460 रुपए प्रति 10 ग्राम, बिहार की राजधानी पटना में 1,24,910 रुपए प्रति 10 ग्राम, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 1,25,010 रुपए प्रति 10 ग्राम और अहमदाबाद में 1,24,910 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहा है। इस सोने की कीमतों (Gold Rate Hike) ने बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की है। रिपोर्ट के अनुसार इस साल सोना 47,286 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से महंगा हो गया है। वहीं चांदी इस साल 70000 रुपए से अधिक प्रति किलो (Silver price hike) के हिसाब से महंगी हो गई है। सोने के व्यापारियों की माने तो आने वाले समय में गोल्ड की कीमत में और भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। (Gold Price Hike Update)