Movie prime

Gold Silver Price Hike: सुनहरी धातुओं में आई रिकॉर्ड तेजी, सोना 1.40 लाख और चांदी 2.21 लाख रुपए पर पहुंची, देखिए ताजा रेट

देश में सुनहरी धातुएं सोना और चांदी आए दिन नई रिकॉर्ड स्थापित कर रही हैं। सोने और चांदी की कीमतों ने बढ़ोतरी के साथ एक बार फिर ऑल टाइम हाई का नया स्तर स्थापित किया है। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों ने नया इतिहास बना दिया। पहली बार सोना 4500 डॉलर प्रति औंस के स्तर के ऊपर पहुंच गया।
 
gold silver rate hike update

Gold Silver Price Update: देश में सुनहरी धातुएं सोना और चांदी आए दिन नई रिकॉर्ड स्थापित कर रही हैं। सोने और चांदी की कीमतों ने बढ़ोतरी के साथ एक बार फिर ऑल टाइम हाई का नया स्तर स्थापित किया है। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों ने नया इतिहास बना दिया। पहली बार सोना 4500 डॉलर प्रति औंस के स्तर के ऊपर पहुंच गया। सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के कारण सोने में यह तेज रैली देखने को मिली। भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने और अमेरिका में आगे भी ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद ने निवेशकों को सोने की ओर आकर्षित किया। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार निवेशकों को भरोसा है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व अगले साल भी ब्याज दरों में नरमी जारी रख सकता है। इसी वजह से डॉलर से हटकर सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने की मांग बढ़ी है। छुट्टियों के कारण यह ट्रेडिंग सप्ताह छोटा रहा, जिससे बाजार में लिक्विडिटी कम हो गई। 

स्थानीय सराफा बाजार में इस प्रकार चल रहा है सोने का भाव

स्थानीय सराफा बाजार में आज सोना 24 कैरेट 139850 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 21850 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में भाव 2 लाख 21 हजार रुपए पर पहुंची। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4486 डॉलर प्रति औंस व चांदी 7196 सेंट रही। सोना ऊपर में 4525 नीचे में 4466 सेंट रही। चांदी ऊपर में 7270 नीचे में 7100 सेंट रही। स्थानीय बाजार में सोना केडबरी 139850 एक दिन पूर्व 139000 आरटीजीएस 135700 सोना 22 कैरेट 124000 चांदी चौरसा 218500 एक दिन पूर्व 210000 आरटीजीएस में 221000 चांदी टंच 219000 रुपए। रतलाम सोना 140000, जेवरात 128240, चांदी 220000 रुपए। उज्जैन | सोना 24 कैरेट 140200 सोना 22 कैरेट 128300 चांदी 220000 रुपए प्रति किलो ग्राम भाव रहे। अमेरिका में आगे भी ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद ने निवेशकों को सोने की ओर आकर्षित किया है।