Movie prime

TODAY GOLD PRICE: आज 290 रुपए बढ़े सोने के दाम, चांदी में आई गिरावट, जानें अपने शहर के नए रेट 

Haryanaline: सोने के दामों में जहां 290 की तेजी देखने को मिली वहीं चांदी कीमत में गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स की रिपोर्ट के अनुसार सोने (TODAY GOLD PRICE) की कीमतें आज सोमवार को 290 रुपए की बढ़त के साथ बदल गई हैं।
 
जानें अपने शहर के नए रेट

TODAY GOLD-SILVER PRICE: आज सोमवार (13 जनवरी) को सोने के दामों में जहां 290 की तेजी देखने को मिली वहीं चांदी कीमत में गिरावट दर्ज की गई।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स की रिपोर्ट के अनुसार सोने (TODAY GOLD PRICE) की कीमतें आज सोमवार को 290 रुपए की बढ़त के साथ बदल गई हैं। 24 कैरेट सोने के दाम आज 290 रुपए की बढ़त के साथ 78,018 से 77,308 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं।

बीते शुक्रवार को भी सोने के दाम बढत के साथ 78,018 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए थे। सोने के दामों में लगातार पिछले कुछ दिनों से (TODAY GOLD PRICE) बढ़ोतरी देखने को मिली है। सोने के दामों ने अक्टूबर 2024 में अपना ऑल टाइम हाई छुआ था। अब एक बार फिर धीरे-धीरे यह अपने ऑल टाइम हाई की तरफ बढ़ रहा है

चांदी की कीमतों में भी आई गिरावट 

सोने के दामों में जहां आज तेजी देखने को मिली है, वहीं चांदी की कीमतों (SILVER PRICE) में गिरावट दर्ज की गई। चांदी की कीमतें आज 468 रुपए की गिरावट के साथ 89,800 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई हैं।

इससे पहले चांदी की कीमत 90 268 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से चांदी में लगातार थोड़ी-बहुत बढ़त देखने को मिल रही थी, लेकिन आज इसमें 468 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। सोने और चांदी दोनों ने ही अपना ऑल टाइम हाई अक्टूबर 2024 में हुआ था।

देश के बड़े शहरों में इस प्रकार रहे आज सोने के भाव

देश के बड़े शहरों में आज सोमवार (13 जनवरी)  को सोने के भाव (GOLD PRICE)  की बात करें तो चेन्नई में 22 कैरेट सोना 73,400 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 80,070 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव से बिक रहा है।


मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज सोमवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 80,120 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 73,450 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव से बिक रहा है। 

देश की राजधानी दिल्ली 22 कैरेट सोने के दाम 73,550 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने के दाम 80,220 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहे हैं।


वहीं मुंबई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 80,070 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 73,400 रुपए प्रति 10 ग्राम रही है। 

कोलकाता में आज 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 73,400 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 80,070 रुपए प्रति 10 ग्राम रही।