Gold Rate Today: सोने की कीमतों ने बुधवार सुबह फिर लगाईं छलांग, जानें 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का नया रेट
भारत में शादियों का सीजन चल रहा है। वैसे भी कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है वहीँ सोने की आज की कीमतों की बात करें तो भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत अब मुंबई और अन्य प्रमुख शहरों में 10 ग्राम के लिए 86,630 रुपये हो गई है

Gold Rate 19 FebrurayToday: बुधवार, 119 फरवरी की सुबह आमजन को फिर एक झटका लगा है। बता दे की को सोने की कीमत में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। यह वृद्धि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की टैरिफ नीतियों के के कारण बताई जा रही है।
अधिक जानकारी के लिए बता दे की वैश्विक व्यापार छिड़ी जंग के डर से निवेशकों ने सुरक्षित संपत्ति की ओर रुख किया है और सोना इसका बड़ा लाभ उठा रहा है।
सोने की कमतों में बढ़ोतरी
अधिक जानकारी के लिए बता दे की हाजिर सोना 0.2 प्रतिशत बढ़कर 2,903.56 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि अमेरिकी सोना वायदा 0.6 प्रतिशत का उछाल देखा गया है। जो की 2,916.80 डॉलर प्रति औंस हो गया।
भारत में शादियों का सीजन चल रहा है। वैसे भी कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है वहीँ सोने की आज की कीमतों की बात करें तो भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत
अब मुंबई और अन्य प्रमुख शहरों में 10 ग्राम के लिए 86,630 रुपये हो गई है, अमेरिकी डॉलर सूचकांक 106.6 के आसपास रहने के बावजूद वृद्धि दर्ज की गई है।
वित्तीय बाजार विश्लेषक के अनुसार केंद्रीय बैंकों की खरीद और यूरोप में संभावित कमी के कारण सोने की मांग बढ़ी है। लोग टैरिफ से बचने के लिए U.S. में सोना ले जाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे सोने के दामों में बदलाव देखा जा रहा है और इसकी कीमतें आगे बढ़ सकती हैं।
वैश्विक व्यापार नीतियों के कारण अनिश्चितता ने भारत के बाजार पर भी काफी प्रभाव डाल रहा है। जनवरी 2025 में भारत के आभूषण निर्यात में 7.01 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि आयात में 37.83 प्रतिशत की गिरावट आई।