Gold price update: सोने के दाम जा सकते हैं 85 हजार पार, बीते सप्ताह हुआ 4048 रुपए मंहगा

Gold price update: सोने के दाम जिस प्रकार से तीन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं उसे देखकर सोने की जानकारी अनुमान लगा रहे हैं कि जून 2025 तक सोने के दाम 85 हजार से भी ऊपर पहुंच सकते हैं। बीते सप्ताह की बात करें तो एक सप्ताह में सोने के दामों में 4048 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया बताते हैं कि अब सोने के दाम 74 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे आने की गुंजाइश ना के बराबर है। उन्होंने कहा कि जितनी गिरावट सोने के दामों में आनी थी उतनी आ चुकी है अब इसमें हमें तेजी ही देखने को मिलेगी। केडिया के अनुसार अमेरिका और UK द्वारा की गई ब्याज दरों में कटौती से गोल्ड ETF की खरीदारी बढ़ेगी। गोल्ड ETF की खरीदारी बढ़ने के साथ ही सोने की कीमतों में भी तेजी देखने को मिलेगी। अजय केडिया के अनुसार 30 जून 2025 तक सोने के दाम 85 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकते हैं।
सोना खरीदने से पहले चेक करें हॉलमार्क
अगर आप भी सोने की खरीदारी करना चाहते हैं तो आपको बता दें कि आप सोना खरीदने से पहले उस पर ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क अब से चेक कर लें। क्योंकि जैसे-जैसे सोने के दामों में बढ़ोतरी हो रही है वैसे-वैसे इस कारोबार में धोखाधड़ी के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। इसलिए किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से बचने हेतु सोना खरीदने से पहले उस पर लगे हॉलमार्क को अवश्य चेक कर लें। सोने पर 6 अंकों का यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID अवश्य चेक करें। 6 अंकों का ये नंबर आपको कुछ इस प्रकार दिखाई देगा - AD4893। इस नंबर से आप यह पता लगा सकते हैं कि आपका सोना कितने कैरेट का है।
बीते सप्ताह सोने के दामों में हुई 4048 रुपए की बढ़ोतरी
हाल ही में बीते सप्ताह अगर सोने के दामों में बढ़ोतरी की बात करें तो एक ही सप्ताह के अंदर इसमें 4048 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में बढ़त देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन वेबसाइट के आंकड़ों पर नजर डालें तो एक सप्ताह पहले सोने के दाम 73,739 रुपए थे। लेकिन 7 दिनों में ही 4048 रुपए की बढ़ोतरी के साथ सोने की कीमतें अब 77,787 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई हैं। इसे देखकर सोने का कारोबार करने वाले व्यवसायी अनुमान लगा रहे हैं कि 2025 तक सोने की कीमतें 85 हजार से भी ऊपर जा सकती हैं।
चांदी में भी गिरावट के बाद आया उछाल
बीते दिनों चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली थी। लेकिन पिछले सप्ताह चांदी की कीमतों में भी उछाल देखने को मिला है। चांदी की कीमतों में बीते एक सप्ताह में 3447 रुपए का उछाल देखने को मिला है।
एक सप्ताह पहले चांदी के दाम 87,103 प्रति किलो पर पहुंच गए थे, जो अब 90,850 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। बीते सप्ताह चांदी की कीमतें 3,747 रुपए बढ़ी है। हालांकि पिछले महीने चांदी ने 99,151 रुपए प्रति किलो के साथ जो टाइम हाई रही थी। लेकिन उसके बाद चांदी की कीमतों में लगभग 13 हजार रुपए तक गिरावट देखने को मिली। गिरावट के बाद अब एक बार फिर चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है।
सोने और चांदी के दामों में आई गिरावट के बाद बीते सप्ताह देखने को मिला उछाल
सोने और चांदी के दाम ऑल टाइम हाई पहुंचने के बाद इनमें तेजी से गिरावट भी देखने को मिली। लेकिन बीते सप्ताह सोने और चांदी के दामों में एक बार फिर हमें तेजी देखने को मिली।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट पर जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार बीते एक सप्ताह में सोने के दामों में 4048 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस वेबसाइट के अनुसार 16 नवंबर को सोने की कीमतें 73,739 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी। लेकिन बीते सप्ताह 4048 रुपए की बढ़ोतरी के साथ सोने के दाम फिर से 77,787 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा चांदी की कीमतें बीते सप्ताह 87,103 से 90,850 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई हैं। 7 दिनों में चांदी के दामों में 3,747 रुपए बढ़ौतरी दर्ज की गई। हालांकि 23 अक्टूबर महीने में चांदी ने 99,151 रुपए और सोने ने 79,681 रुपए का ऑल टाइम हाई स्तर भी छुआ था।