Gold Price Update: सोना हुआ धड़ाम, पिछले 10 दिनों में 10 हजार से अधिक गिरे दाम, देखिए आज का भाव
Today Gold Rate: सोने की कीमतों में लगातार हो रही गिरावट से इसकी कीमतों में पिछले 10 दिनों में 10 हजार रुपए से अधिक की कमी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार पिछले 10 दिनों में सोने की कीमतों में 10643 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। पाठकों को बता दें कि 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Rate Update) पिछले 21 दिन में 1,30,874 रुपए से घटकर 1,20,231 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। 21 दिन पहले 17 अक्टूबर 2025 को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,30,874 रुपए प्रति 10 ग्राम थी, जो अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई थी। पिछले 10 दिनों में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
IBJA की रिपोर्ट के अनुसार, आज 7 नवंबर को भी सोने की कीमतों (Today Gold Price) में गिरावट देखी गई है। आज 24 कैरेट सोने के दामों में 439 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से गिरावट हुई है। गुरुवार को 24 कैरेट सोने के दाम 1,20,670 रुपए प्रति 10 ग्राम थे, जो आज घटकर 1,20,231 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों (silver price update) में भी पिछले 24 दिनों में 30,090 रुपए की गिरावट दर्ज हुई है। चांदी की कीमतें 14 अक्टूबर को 1,78,100 रुपए के अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई थी, जो अब घटकर 1,48,010 रुपए प्रति किलो पर आ गई है। इंडिया बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार आज भी चांदी की कीमतों (today silver price update) में 232 रुपए प्रति किलो के हिसाब से गिरावट हुई है। गुरुवार को चांदी की कीमतें 1,48,242 प्रति किलोग्राम थी, जो आज 232 रुपए की गिरावट के साथ 1,48,210 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच चुकी है।
देश के बड़े शहरों में इस प्रकार चल रहे हैं आज सोने के भाव (today gold rate)
देश के बड़े शहरों में आज सोने के भाव (gold rate update today) की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,22,170 रुपए प्रति 10 ग्राम, मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 1,22,020 प्रति 10 ग्राम, चेन्नई में एक 1,22,950 रुपए प्रति 10 ग्राम, जयपुर और लखनऊ में 24 कैरेट सोने का भाव 1,22,170 और मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल, पटना व अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने का आज का भाव 1,22,070 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से चल रहा है। (Today gold price update)
