Gold Rate Hike: शिखर पर पहुंचे सोने के दाम, देखिए नाग पंचमी के दिन कितनी हो गई है 10 ग्राम गोल्ड की कीमत
Today Gold Rate: सोने की कीमतों में आज बंपर बढ़त देखने को मिली है। आज 17 अगस्त, नाग पंचमी के दिन सोने के दाम बढ़त के साथ शिखर पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार आज 24 कैरेट सोने की कीमतों में 1,703 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बढ़त देखने को मिली है। सोने के दाम (Today Gold Rate Hike) आज 17 अगस्त को 1,703 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़त के साथ 1.54 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। आज सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी बढ़त (Silver Rate Hike) देखने को मिली है। चांदी के दाम आज दोपहर में 2,531 रुपए की बढ़त के साथ 2.36 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गए हैं। सर्राफा कारोबारियों के अनुसार आने वाले समय में सोने की कीमतों में और भी बढ़त देखने को मिल सकती है।
17 दिनों में 11000 रुपए महंगा हो गया है सोना
सोने की कीमतों में बढ़त का दौर पिछले 17 दिनों से लगातार जारी है। अगस्त महीने में सोने के दाम 1 अगस्त से 17 अगस्त तक 11,000 (17 AUGUST Gold Rate) रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बढ़ गए हैं। सोने की कीमतों में लगातार हो रही बढ़त के पीछे मुख्य वजह वैश्विक बाजारों में मजबूती और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें कम किए जाने की उम्मीदों को माना जा रहा है। इसके अलावा लगातार पिछले कुछ महीनो से चल रहे भू-राजनीतिक तनाव के कारण भी स्वर्णिम धातु की सुरक्षित निवेश के रूप में मांग बढ़ गई है। जिस वजह से सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है।
देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने के दाम (Today Gold Rate) 1,55,280 रुपए प्रति 10 ग्राम, मुंबई में 1,55,115 रुपए प्रति 10 ग्राम, चेन्नई में 1,55,115 रुपए प्रति 10 ग्राम, गुरुग्राम में 1,55,280 रुपए प्रति 10 ग्राम, चंडीगढ़ में 1,55,115 रुपए प्रति 10 ग्राम, राजस्थान की राजधानी जयपुर में 1,55,115 रुपए प्रति 10 ग्राम, मेरठ में 1,55,115 रुपए प्रति 10 ग्राम और बिहार की राजधानी पटना में 1,55,280 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। अगस्त महीने में आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में हमें और भी बढ़त (Gold Rate Hike) देखने को मिल सकती है।
