Movie prime

Gold Rate Hike: सोने में आया उछाल, चांदी रिकॉर्ड के करीब, देखिए आज का भाव

एशियाई ट्रेड में आज सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। वहीं गुरुवार को हफ्तेभर की मजबूती के बाद मार्केट में मुनाफा वसूली देखी गई। निवेशकों को भरोसा है कि अमेरिका का फेडरल रिजर्व दिसंबर में ब्याज दरों में कटौती करेगा।
 
Gold Price Hike Update
Gold silver price today: एशियाई ट्रेड में आज सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। वहीं गुरुवार को हफ्तेभर की मजबूती के बाद मार्केट में मुनाफा वसूली देखी गई। निवेशकों को भरोसा है कि अमेरिका का फेडरल रिजर्व दिसंबर में ब्याज दरों में कटौती करेगा। फेड चेयर जेरोम पॉवेल के संभावित नरम रुख वाले उत्तराधिकारी की चर्चा और कमजोर आर्थिक आंकड़ों ने भी रेट कट की उम्मीद बढ़ा दी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज शुक्रवार को सोने की कीमत 4155 डॉलर प्रति औंस से उपर व चांदी 5331 सेंट से ऊपर पहुंच गई है। सोना ऊपर में 4180 के नीचे में 4150 डॉलर प्रति सेंट के लगभग कारोबार कर रहा है। 
आज सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की बात करें तो MCX पर दिसंबर की कॉन्ट्रैक्ट एक्सपायरी वाले गोल्ड में 0.39 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। इस बढ़त के साथ आज सोना 1,25,999 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, दिसंबर की एक्सपायरी वाली चांदी की बात करें तो यह 0.85 फीसदी मजबूत हो गई है। इस मजबूती के साथ चांदी की कीमतें आज1,63,849 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। आज 28 नवंबर शुक्रवार को मार्केट खुलते ही खरीदारों की लिवाली जोरदार रही।
वहीं 27 नंबर गुरुवार की बात करें तो
चांदी ऊपर में 5389 नीचे में 5268 सेंट रही। स्थानीय बाजार में में सोना केडबरी 126500 एक दिन पूर्व 126800 आरटीजीएस 129000 सोना 22 कैरेट 114700 चांदी चौरसा 162600 एक दिन पूर्व 160300 आरटीजीएस में 163600 चांदी टंच 163000 रुपए। उज्जैन सराफा: सोना 24 कैरेट 127000 सोना 22 कैरेट 116400 चांदी 164000 रुपए प्रति किलो ग्राम भाव रहे। रतलाम सराफा: सोना 126700 जेवरात 116057 चांदी 163500 रुपए रहा।