Gold Rate Hike: सोने की कीमतों में आया साल का दूसरा सबसे बड़ा उछाल, देखिए आज का ताजा भाव
Movie prime

Gold Rate Hike: सोने की कीमतों में आया साल का दूसरा सबसे बड़ा उछाल, देखिए आज का ताजा भाव 

सोने की कीमतों में इस साल का दूसरा सबसे बड़ा उछाल देखने को मिला है। बता दें कि दिवाली के बाद सोने-चांदी की कीमतों में नरमी आई थी, लेकिन शादियों का सीजन शुरू होने के साथ इनकी कीमतों में फिर तेजी देखने को मिल रही है। गुरुवार को सोने में साल 2025 की दूसरी और चांदी में चौथी बड़ी उछाल दर्ज हुई।
 
TODAY GOLD RATE

Today Gold Rate: सोने की कीमतों में इस साल का दूसरा सबसे बड़ा उछाल देखने को मिला है। बता दें कि दिवाली के बाद सोने-चांदी की कीमतों में नरमी आई थी, लेकिन शादियों का सीजन शुरू होने के साथ इनकी कीमतों में फिर तेजी देखने को मिल रही है। गुरुवार को सोने में साल 2025 की दूसरी और चांदी में चौथी बड़ी उछाल दर्ज हुई। 24 कैरेट सोना 2,641 रु महंगा हुआ। इसकी औसत कीमत 1,26,554 रु. प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं, 22 कैरेट (जेवराती) सोने में 2,419 रु. की तेजी रही। इसकी औसत कीमत 1,15,923 रु. प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। चांदी 6,025 रु. महंगी हुई। इसकी औसत कीमत 1,62,730 रु. प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के डेटा से यह जानकारी सामने आई। इसके मुताबिक अभी 24 कैरेट सोना अपने रिकॉर्ड सतर से 3,030 रु. (2.34%) नीचे है।

आज सोने के भाव

रतलाम में आज 24 कैरेट सोना 128900 जेवरात 118073 चांदी 166900 रुपए। उज्जैन में आज 24 कैरेट सोना  128500 रुपए, 22 कैरेट सोना 117500, चांदी 166500 रुपए प्रति किलो ग्राम भाव रहे। इसके अलावा देश की राजधानी दिल्ली में आज सोने के भाव की बात करें तो 24 कैरेट सोने के दाम 1,27,950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सोने की कीमतें 1,27,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। वहीं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज 24 कैरेट सोने की कीमतें 1,27,850 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई हैं। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज सोने के भाव की बात करें तो 24 कैरेट सोने के दाम 1,27,950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। (Today Gold Rate)