Haryanaline_Logo

Gold Rate Hike: लंबे समय के बाद सोने की कीमतों में आया भारी उछाल, चांदी भी चमकी, देखिए ताजा भाव 

सराफा व्यापारी एसोसिएशन के विशाल डांगी ने बताया कि अमेरिका में शटडाउन खुलने की स्थिति बन रही है। वहीं जो रिपोर्ट सामने आई है, उनके अनुसार अमेरिका की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसका असर अंतरराष्ट्रीय बाजार में दिख रहा है। जिससे सोने-चांदी के भाव (today gold Silver price update) में तेजी आई है। आने वाले दिनों में यह तेजी आगे भी जारी रह सकती है।
 
GOLD RATE HIKE
Whatsapp-Group

Gold Rate Update: देश में लंबे समय से स्थिर चल रहे सोने के भाव (today gold price) में बड़ी तेजी देखने को मिली है। लंबे समय से स्थिर चल रहे सोने और चांदी के भाव में तेजी दर्ज की गई। सराफा बाजार में सोने के भाव में 2250 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई और भाव 1 लाख 23 हजार 700 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गए। वहीं जेवराती सोना (gold rate high update) 1 लाख हजार 309 रुपए प्रति 10 ग्राम बिका। सोने के साथ-साथ चांदी के भाव में भी उछाल आया। चांदी 3 हजार रुपए प्रति किलो महंगी हो गई। 1 लाख 54 हजार 100 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। जबकि दो दिन पहले शनिवार को चांदी 1 लाख 51 हजार 100 रुपए प्रति किलो पर बिक रही थी। पिछले दस दिनों से सोने के भाव लगभग 1 लाख 21 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव (Silver price update) 1 लाख 50 हजार रुपए प्रति किलो के आसपास बने हुए थे। इस महीने यह पहली बार है जब दोनों धातुओं में तेजी आई है। वर्तमान में दोनों धातुएं अपने रिकॉर्ड स्तर से अब भी सस्ती बिक रही हैं।

इसलिए आई भाव में तेजी

सराफा व्यापारी एसोसिएशन के विशाल डांगी ने बताया कि अमेरिका में शटडाउन खुलने की स्थिति बन रही है। वहीं जो रिपोर्ट सामने आई है, उनके अनुसार अमेरिका की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसका असर अंतरराष्ट्रीय बाजार में दिख रहा है। जिससे सोने-चांदी के भाव (today gold Silver price update) में तेजी आई है। आने वाले दिनों में यह तेजी आगे भी जारी रह सकती है।

आज देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव (today gold rate) बढ़त के साथ 1,23,370 रुपए प्रति 10 ग्राम, मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,23,220 रुपए प्रति 10 ग्राम,  भोपाल में 24 कैरेट सोने का भाव 1,23,270 रुपए प्रति 10 ग्राम, राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,23,370 रुपए प्रति 10 ग्राम और कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,23,220 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। (Gold rate hike)