Haryanaline_Logo

Gold Price Hike: सोने की कीमतों में आया उछाल, चांदी भी हुई सुनहरी, देखिए आज के ताजा भाव

सोने और चांदी की कीमतों में आज उछाल देखने को मिला है। सोने के भाव में इस सप्ताह भी तेजी जारी है। कल बुधवार को भाव में वृद्धि (Gold Rate Hike) हुई और सोना 1 लाख 29 हजार 200 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया था और जेवराती सोने का भाव (Today Gold Rate) 1 लाख 18 हजार 73 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। वहीं आज राजधानी दिल्ली में आज 4 दिसंबर गुरुवार को 24 कैरेट सोने का भाव (Today Gold Rate) बढ़त के साथ 1,30,740 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
 
Gold prices surge silver also turns golden see today rate
Whatsapp-Group

Gold Silver Rate Update: सोने और चांदी की कीमतों में आज उछाल देखने को मिला है। सोने के भाव में इस सप्ताह भी तेजी जारी है। कल बुधवार को भाव में वृद्धि (Gold Rate Hike) हुई और सोना 1 लाख 29 हजार 200 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया था और जेवराती सोने का भाव (Today Gold Rate) 1 लाख 18 हजार 73 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। वहीं आज राजधानी दिल्ली में आज 4 दिसंबर गुरुवार को 24 कैरेट सोने का भाव (Today Gold Rate) बढ़त के साथ 1,30,740 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 4,207.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। 

चांदी हुई और भी सुनहरी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों (silver gold rate update) में भी बड़ी बढ़त देखने को मिली है। चांदी  बढ़त के साथ और भी सुनहरी हो गई है। चांदी के भाव (Today Silver price update) के भाव बुधवार को 3100 रुपए प्रति किलो बढ़कर भाव 1 लाख 77 हजार 200 रुपए प्रति किलो पहुंच गए। एक दिन पहले चांदी का भाव 1 लाख 74 हजार 100 रुपए प्रति किलो था। हालांकि, दोनों धातुएं अभी भी अपने रिकॉर्ड भाव से सस्ती बिक रही हैं। सोने का आल टाइम हाई 1 लाख 33 हजार रुपए प्रति दस ग्राम रहा है, जबकि चांदी का उच्चतम भाव 1,82,200 रुपए प्रति किलो था।

स्थानीय बाजारों में आज सोना केडबरी 128500 एक दिन पूर्व 128500 आरटीजीएस 131500 सोना 22 कैरेट 116800 चांदी चौरसा 174000 एक दिन पूर्व 172500 आरटीजीएस में 177000 चांदी टंच 174300 रुपए। उज्जैन सोना 24 कैरेट 129000 सोना 22 कैरेट 118250 चांदी 175000 रुपए प्रति किलो ग्राम भाव रहे। रतलाम सोना 129200 प्रति 10 ग्राम जेवरात 118347 प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमतें 177200 रुपए प्रति किलो रही।