Gold Rate Hike: 2026 में आसमान छुएंगे सोने के दाम, देखिए कितनी हो जाएगी कीमत
Gold Rate Hike In 2026: वर्ष 2026 का स्वागत करने के लिए पूरी दुनिया तैयार बैठी है। कुछ ही दिनों में वर्ष 2025 समाप्त हो जाएगा और 2026 शुरू हो जाएगा। सोने के कार्यबारियों के अनुसार 2026 में गोल्ड की कीमतों में ओर भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वैश्विक बाजार में सोने की लगातार तेजी 2026 में और तेज हो सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि दुनिया भर में बढ़ती महंगाई, कई देशों द्वारा सोने की बड़ी खरीदी, कमजोर होता डॉलर और अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लेकर बढ़ती चिंताएं सोने को नए रिकॉर्ड स्तर तक ले जा सकती हैं। उनका कहना है कि अगले वर्ष सोना 4600 से 4800 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। जानकारों का यह भी मानना है कि 2026 में अमेरिका द्वारा ब्याज दरों में बड़ी कटौती की उम्मीद है, जिससे सोने की मांग और बढ़ सकती है। ऐसे माहौल में निवेशकों को अपनी पूंजी का एक हिस्सा सुरक्षित निवेश के रूप में सोने में रखना फायदेमंद हो सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4197 डॉलर प्रति औंस व चांदी 5831 सेंट रही। स्थानीय बाजार में सोना केडबरी 128100 एक दिन पूर्व 128450 आरटीजीएस 131300 सोना 22 कैरेट 116500 चांदी चौरसा 175000 एक दिन पूर्व 175000 आरटीजीएस में 178000 चांदी टंच 175500 रुपए। रतलाम | सोना 128200 जेवरात 117431 चांदी 175700 रुपए रही।
देश के बड़े शहरों में इस प्रकार रहा सोने का भाव
देश के बड़े शहरों में आज शनिवार को सोने के भाव (today gold price) की बात करें तो राजधानी दिल्ली में इंडिया बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार 24 कैरेट सोना 1,30,080 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बिक रहा है। वहीं महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,29,930 रुपए प्रति 10 ग्राम, रायपुर में 1,29,930 रुपए प्रति 10 ग्राम, भोपाल में 1,29,980 रुपए प्रति 10 ग्राम, चेन्नई में 1,30,910 रुपए प्रति 10 ग्राम, राजस्थान की राजधानी जयपुर में 1,30,080 रुपए प्रति 10 ग्राम, कोलकाता में 1,29,930, रुपए, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 1,30,080 रुपए और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने का भाव 1,29,980 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से चल रहा है।

