Movie prime

Gold Rate Update: रक्षाबंधन से पहले चमकीली धातु हुई महंगी, देखिए सोने के ताजा भाव 

 
Today Gold Price Update

Today Gold Price Update: सोने के भाव में लगातार तेजी जारी है। रक्षाबंधन के पहले सोने में 450 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी आई और भाव 1 लाख 350 रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच गए। सराफा बाजार में सोने के ये ऑल टाइम हाई भाव है। वहीं जेवराती सोना 91,850 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। व्यापारियों के मुताबिक सोने में आगे भी तेजी (Gold Rate Hike Update) जारी रहेगी।

सोमवार की सुबह जब सराफा बाजार खुला तो सोना 99,900 रुपए प्रति दस ग्राम बिक रहा था। इसके बाद तेजी आई और सोने के भाव ने इतिहास रच दिया। वहीं आरटीजीएस में सोना 1 लाख 3100 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। यह भी अब तक के रिकॉर्ड (Today gold rate) भाव हैं। व्यापारियों ने बताया कि रक्षाबंधन के पहले शुरू हुई सोने में तेजी आगे भी जारी रहेगी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भाव तेज हैं।

पहली बार इस भाव बिका सोना

सराफा व्यापारी विशाल डांगी ने बताया कि राखी के पहले भाव में लगातार तेजी जारी है। पहली बार सोने के भाव एक लाख रुपए के पार पहुंचे हैं। सराफा व्यापारी सौरभ छाजेड़ ने बताया कि सराफा बाजार में ट्रंप टैरिफ का असर है। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाव में तेजी जारी है और भाव हर दिन नए रिकॉर्ड (gold rate update) बना रहे हैं। सराफा व्यापारी विनित पितलिया ने बताया कि सोने के भाव सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए हैं। सोने के भाव में आगे भी तेजी जारी रहेगी।

इस साल 21,850 रुपए महंगा हुआ सोना

इस साल सोना 21,850 रुपए प्रति दस ग्राम महंगा हुआ है। एक जनवरी को सोने के भाव 78,500 रुपए प्रति दस ग्राम थे। 4 अगस्त को सोना 1 लाख 350 रुपए प्रति दस ग्राम बिका।

इस साल चांदी (Silver price update) भी 24,700 रुपए प्रतिकिलो महंगी हुई है। एक जनवरी को चांदी के भाव 89,300 रुपए प्रतिकिलो थे। सोमवार को सराफा बाजार में चांदी 1 लाख 14 हजार रुपए प्रतिकिलो बिकी।