Haryanaline_Logo

Gold Rate: अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिसलने के बाद संभला सोना, देखिए गिरावट के साथ इस हफ्ते कितने कम हो गए हैं सोने के दाम

इस सप्ताह में चमकीली धातु सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। पाठकों को बता दें कि इस महीने के पिछले शनिवार 15 नवंबर को 24 कैरेट सोने के दाम 1,24,794 रुपए प्रति 10 ग्राम थे। वहीं बीते 7 दिनों में उतार-चढ़ाव के बाद सोना 1,648 रुपए सस्ता हो गया। जिसके चलते इस शनिवार 22 नवंबर को सोने के दाम (gold rate update) 15 नवंबर की तुलना में 1,648 रुपए की गिरावट के साथ 1,23,146 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए।
 
GOLD RATE
Whatsapp-Group

Gold Rate Update: सोने और चांदी दोनों चमकीली धातुओं की कीमतों में इस सप्ताह गिरावट देखने को मिली है।  अंतरराष्ट्रीय बाजार में शनिवार को सोने के दाम पहले 1 प्रतिशत से ज्यादा गिर गए थे, लेकिन सेशन के अंत तक तेजी लौट आई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व (Ameriki federal reserve) की डोविश टिप्पणियों के बाद ट्रेडर्स की उम्मीद बढ़ गई है कि दिसंबर में ब्याज दर में कटौती संभव है। ब्याज दरों में कमी की संभावना बढ़ने पर निवेशक दोबारा सोने (gold) की ओर लौटे, जिससे बाजार में स्थिरता आई। न्यूयॉर्क फेड के प्रेसिडेंट जॉन विलियम्स ने भी संकेत दिया कि महंगाई लक्ष्य से छेड़छाड़ किए बिना निकट भविष्य में दरों में कटौती की जा सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत (gold rate in international market)  4065 डॉलर प्रति औंस व चांदी 4990 सेंट रहा। स्थानीय बाजार में सोना केडबरी (Cadbury cold rate) 1,25,800 रुपए प्रति 10 ग्राम व एक दिन पूर्व 1,25,000 रुपए, आरटीजीएस में 1,27,000 रुपए और सोना 22 कैरेट 1,13,000 वहीं चांदी चौरसा 1,57,000 प्रति किलो व एक दिन पूर्व चांदी (silver price) 1,54,300 आरटीजीएस में 1,57,000 और चांदी टंच का 1,57,200 रुपए रहा। रतलाम में 24 कैरेट सोना (gold rate update)1,25,800 और 22 कैरेट सोना 1,15,233 रुपए व चांदी 1,57,500 रुपए प्रति किलो बिक रही है। उज्जैन में सोना 24 कैरेट 1,26,500 और सोना 22 कैरेट 1,16,000 के हिसाब से बिक रहा है। वहीं चांदी 1,58,000 रुपए प्रति किलो (Silver price update) के हिसाब से बिक रही है।

देखिए कितने कम हुए इस सप्ताह सोने और चांदी के दाम 

इस सप्ताह में चमकीली धातु सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। पाठकों को बता दें कि इस महीने के पिछले शनिवार 15 नवंबर को 24 कैरेट सोने के दाम 1,24,794 रुपए प्रति 10 ग्राम थे। वहीं बीते 7 दिनों में उतार-चढ़ाव के बाद सोना 1,648 रुपए सस्ता हो गया। जिसके चलते इस शनिवार 22 नवंबर को सोने के दाम (gold rate update) 15 नवंबर की तुलना में 1,648 रुपए की गिरावट के साथ 1,23,146 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए। बता दें कि 17 अक्टूबर को सोने ने 1,30,874 रुपए प्रति 10 ग्राम के साथ अपने ऑल टाइम हाई (All time high gold rate) के स्तर को छुआ था। खबर में यह आंकड़े इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स संगठन की रिपोर्ट के आधार पर बताए गए हैं। 

देश की बड़ी शहरों में सोने के ताजा रेट की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव (gold rate in Delhi) 1,25,990 रुपए प्रति 10 ग्राम, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,25,840 रुपए प्रति 10 ग्राम, जयपुर में 1,25,990 रुपए, भोपाल में 1,25,890 रुपए प्रति 10 ग्राम, चेन्नई में 1,26,880 रुपए प्रति 10 ग्राम, रायपुर में 1,25,840 रुपए प्रति 10 ग्राम और बिहार की राजधानी पटना में आज 24 कैरेट सोने का भाव (today gold rate)1,25,890 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से चल रहा है।