Gold-Silver Price Big Fall: चांदी के रेट में ₹12000 तक की गिरावट, सोना भी हुआ सस्ता, देखें ताजा रेट
Gold-Silver Price Big Fall: सोने चांदी के खरीदारों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। आज कमोडिटी मार्केट से लेकर सर्राफा बाजार तक सोने चांदी के रेट में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। दो दिनों के दौरान चांदी के रेट में 12600 तक की गिरावट देखने को मिल रही है वहीं दूसरी तरफ सोने के रेट में भी जबरदस्त गिरावट हुई है।
आज कितना सस्ता हुआ सोना?
अगर सोने की बात कर तो आज सोने के रेट में ₹1200 तक की गिरावट देखने को मिल रही है। आज सोने का रेट 150695 रुपए प्रति 10 ग्राम है वहीं चांदी के रेट में ₹2600 की गिरावट हुई है जिसके बाद चांदी 230270 प्रति किलो पर आ गया है।
गुरुवार को चांदी के रेट में ₹10000 तक के गिरावट देखने को मिली थी वही आज भी चांदी का रेट गिरा है जिसके बाद चांदी का रेट बेहद कम हो गया है। ग्लोबल मार्केट में भी गोल्ड 1.32 फ़ीसदी टूटकर 4401 प्रति औन्स पर पहुंच गया है।
अमेरिका से बड़ा झटका
आपको बता दे सोने चांदी के रेट में इसलिए भी गिरावट हो रही है क्योंकि महंगाई के आंकड़े अमेरिका में सामने आ गए हैं। जानकारों का कहना है कि फेड रिजर्व के द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की जा सकती है जिसका सीधा असर सोने चांदी के रेट पर देखने को मिलेगा।
