Gold-Silver Rate: सोने के रेट में बड़ी गिरावट, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी, देखिए ताजा रेट
Gold-Silver Rate: सोने चांदी के रेट में एक बार फिर से बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी मार्केट में सोना और चांदी का रेट लगभग ₹2500 तक सस्ता हो गया है। सराफा बाजार में भी सोने चांदी के रेट में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है।
सोने के रेट में ₹1600 की गिरावट देखने को मिल रही है जिसके बाद सोने का रेट 151052 रुपए तक आ गया है। चांदी में भी गिरावट देखने को मिली है।
चांदी भी हुई सस्ती
बात अगर चांदी की करें तो चांदी के रेट में भी गिरावट देखने को मिल रही है। चांदी की बात करें तो चांदी के रेट में 3471 की गिरावट देखने को मिल रही है जिसके बाद आज चांदी 236417 रुपए प्रति किलो पर आ गया है।
क्या है आज सोने का रेट
आज सोने की कीमत 152016 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है वहीं 22 कैरेट सोने की बात करें तो 22 कैरेट सोने के रेट में 250 रुपए की कमी देखने को मिल रही है जिसके बाद 22 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 39247 रुपए पर पहुंच गया है। वही 18 कैरेट सोने के रेट की बात करें तो 18 कैरेट सोने का रेट 114012 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
