Today Gold Silver Rate: सोने की कीमतें रही स्थिर, चांदी में तेजी का सिलसिला जारी
Gold Silver Price Update: भारत में स्थानीय सराफा बाजारों में मंगलवार को सोने के भाव स्थिर बने रहे, जबकि चांदी में तेजी का सिलसिला जारी है। जानकारों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की कमजोरी, अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड्स पर रिटर्न में गिरावट और अमेरिका में उम्मीद से कमजोर नौकरी के आंकड़ों के चलते सोने की बढ़ी कीमतों को सहारा मिला है।
इसके अलावा डोनाल्ड ट्रंप की संभावित टैक्स नीतियों को लेकर बनी अनिश्चितता ने भी निवेशकों को सतर्क किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि सोना और चांदी अभी भी 'सेफ हेवन' निवेश माने जा रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 3355 डॉलर और चांदी 3738 सेंट रही। सोना ऊपर में 3382 नीचे में 3354 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 3752 नीचे में 3721 सेंट रही।
स्थानीय बाजारों में सोना केडबरी 100000 और एक दिन पूर्व भी 100000 रही। वहीं आरटीजीएस 102500 रुपए और सोना 22 कैरेट 93700 रहा। चांदी चौरसा आज 114000 रुपए और एक दिन पूर्व 113400 रुपए रहा। आरटीजीएस में 114200 चांदी टंच 114100 रुपए रही।
