Haryanaline_Logo

Gold Silver Rate Hike: फिर चमकी चांदी... 3 दिन में 3300 रु. महंगी हुई, 1. 61 लाख प्रति किलो बिकी

चांदी के भाव में फिर से तेजी आ गई है। 3 दिन में 3300 रुपए प्रतिकिलो की वृद्धि के साथ बुधवार को सराफा बाजार में चांदी 1 लाख 61 हजार रुपए प्रतिकिलो बिकी। हालांकि चांदी अपने रिकॉर्ड भाव से 21,500 रुपए प्रतिकिलो तक सस्ती बिक रही है। चांदी के रिकॉर्ड भाव 1 लाख 82 हजार 500 रुपए प्रतिकिलो रह चुके हैं। चांदी के साथ ही सोने के भाव में तेजी रही। 3 दिन में सोने के भाव में 1 हजार रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी आई और भाव 1 लाख 26 हजार 800 रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच गए।
 
Gold silver rate hike update
Whatsapp-Group

Today Gold Silver Price Update: चांदी के भाव में फिर से तेजी आ गई है। 3 दिन में 3300 रुपए प्रतिकिलो की वृद्धि के साथ बुधवार को सराफा बाजार में चांदी 1 लाख 61 हजार रुपए प्रतिकिलो बिकी। हालांकि चांदी अपने रिकॉर्ड भाव से 21,500 रुपए प्रतिकिलो तक सस्ती बिक रही है। चांदी के रिकॉर्ड भाव 1 लाख 82 हजार 500 रुपए प्रतिकिलो रह चुके हैं।

सोने (gold rate hike) में 3 दिन में एक हजार रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी 

चांदी के साथ ही सोने के भाव में तेजी रही। 3 दिन में सोने के भाव में 1 हजार रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी आई और भाव 1 लाख 26 हजार 800 रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच गए। वहीं जेवराती सोना एक लाख 16 हजार 149 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। 24 नवंबर को सोना 1 लाख 25 हजार  800 रुपए प्रति दस ग्राम बिक रहा था। सोना भी अपने रिकॉर्ड भाव से सस्ता बिक रहा है। इसके रिकॉर्ड भाव एक लाख 33 हजार रुपए प्रति दस ग्राम रह चुके हैं। इसके बाद से चांदी में गिरावट जारी है।

दोनों धातुओं में तेजी का रूख

सराफा व्यापारी गोपाल सोनी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों धातुओं (gold silver rate hike) में तेजी का रूख बना हुआ है। इससे घरेलू बाजार में भी तेजी बनी हुई है। आने वाले समय में सोने की चाल अमेरिका से आने वाले आर्थिक डेटा विशेष रूप से फेड ब्याज की दरों के निर्णय से तय होगी।