Movie prime

Gold update: सोने ने बनाया नया रिकार्ड, शादी सीजन में और बढ़ेगी मांग

 
Gp

सोने की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के लिए मध्यम वर्ग को काफी परेशानी उठानी पड़ रही हैं। शादी समारोह के लिए सोना उनकी पहुंच से बाहर होता जा रहा है। सोना रिकार्ड अपने 95 हजार रुपये प्रति दस ग्राम के पार पहुंच गया है। मंदी की आशंका और शादी सीजन में सोने की मांग बढ़ने से कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसके अलावा अमेरिका-चीन टैरिफ वार भी सोने की कीमतों के बढ़ने के पीछे कारण है। 
 

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार सोना अपना हर दिन हाई बनाता जा रहा है। इसमें लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस समय सोने की कीमतें 95 हजार को पार कर गई है। वहीं चांदी की बात करें तो इसमें कुछ गिरावट दर्ज की गई है। 28 मार्च को चांदी ने अपना हाई बनाया था। चांदी की कीमत एक लाख 934 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थी। 
 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में उथल-पुथल के कारण बढ़ रहे भाव
जिस प्रकार से अमेरिकी राष्ट्रपति ने टैरिफ पॉलिसी बनाई है, उससे ट्रेड वार का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी हो सकती है। ऐसे में ग्लोबल मंदी की आशंका भी बढ़ती जा रही है। ऐसे में लोग इस समय केवल सोने में निवेश को ही सुर​क्षित मान रहे हैं। डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर होने से भी सोने की कीमतों में तेजी आ रही है। जब रुपया कमजोर होता है तो सोने को आयात करने में ज्यादा खर्च आता है। इस साल में अब तक रुपये में लगभग 4 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। इसी दबाव के कारण सोने की कीमतें भारत में बढ़ रही हैं। 
 

महानगरों में बिक्री तेज
सोने के कारोबारियों ने बताया कि बेशक सोने की कीमतें बढ़ रही हैं, लेकिन इसके बावजूद मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, बैंगलुरु जैसे महानगरों में सोने की बिक्री बढ़ रही है। लोग आजकल सोने पर ही भरोसा कर रहे हैं और उसे फिजिकल रुप से खरीद कर रख रहे हैं। लोग सोने को समृद्धि के प्रतीक के रुप में भी देखते हैं। 


इस साल 18 हजार से ज्यादा महंगा हुआ सोना
यदि हम इस साल की बात करें तो एक जनवरी से लेकर अब तक सोने की कीमतों में 18 हजार 748 रुपये की बढ़ोतरी प्रति दस ग्राम हो चुकी है। एक जनवरी को सोने की कीमत 76 हजार 162 रुपये प्रति दस ग्राम थी, जोकि अब 95 हजार से ज्यादा पहुंच गई है। यदि हम साल 2024 की बात करें तो 2024 में भी सोने की कीमतों में 12 हजार 810 रुपये का उछाल आया था। 
केवल हॉलमार्क सोना ही खरीदने की सलाह
सोने के जानकारों का कहना है कि यदि हमें सोना खरीदा है तो केवल हॉलमार्क का सोना ही खरीदना चाहिए। सर्टिफाइड सोने खरीदने के अपने फायदे हैं। इसमें 6 अंकों का एक हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर कहते हैं। इससे यह पता चल जाता है कि यह सोना कितने कैरेट का है। इसके अलावा इसकी गारंटी भी होती है।