Haryanaline_Logo

Post office की शानदार योजना , इसमें चंद सालों में डबल हो जाएगा पैसा, भर-भर कर मिलेगा रिटर्न, देखें डिटेल्स 

 
Post office scheme
Whatsapp-Group

Best post office scheme:  हर व्यक्ति अपनी भविष्य के लिए कुछ पैसा बचाना चाहता है। हालांकि ज्यादातर लोग सरकारी योजनाओं में निवेश करना चाहते हैं ताकि उनका पैसा डूबे नहीं और उन्हें अच्छा रिटर्न भी मिल सके।आप भी अगर निवेश के लिए किसी बेहतर विकल्प का तलाश कर रहे हैं तो पोस्ट ऑफिस के शानदार योजना में निवेश कर सकते हैं।

 

पोस्ट ऑफिस के इस स्कीम में अगर आप पैसा निवेश करते हैं तो बाजार के उतार-चढ़ाव का कोई भी जोखिम नहीं रहेगा और सबसे बड़ी बात है कि आपको रिटर्न की राशि दोगुनी मिलेगी। यह एक लोकप्रिय स्कीम है जिसका नाम है " किसान विकास पत्र स्कीम " । इसमें पैसा लगाने पर एक तय अवधि के बाद पैसा दो गुना हो जाता है।

 

किसान विकास पत्र स्कीम

किसान विकास पत्र स्कीम भारतीय डाक के द्वारा 1988 में शुरू किया गया था और इसे मुख्य रूप से किसानों के लिए ही शुरू किया गया था लेकिन बाद में इसे भारत के नागरिकों के लिए खोल दिया गया। आपको बता दे कि यह एक सुरक्षित स्मॉल सेविंग स्कीम है जिसमें निवेशक को ब्याज दर के आधार पर मेच्योरिटी पर डबल रकम मिलती है और बाजार के उतार-चढ़ाव का इस स्कीम पर कोई भी असर नहीं होता।

 

कौन खोल सकता है इसमें अकाउंट?

 

इस योजना में कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर सकता है और इसमें कई तरह का अकाउंट खोलने का ऑप्शन भी मिलता है।  भारत का कोई भी व्यस्त नागरिक इसमें अकाउंट खोल सकता है और अगर तीन व्यक्ति चाहे तो मिलकर भी अकाउंट खोल सकते हैं। नाबालिक के नाम पर भी अकाउंट खोला जा सकता है।

 

कितने समय में दो गुना हो जाएगा पैसा?

 

किसान विकास पत्र में आपका पैसा दो गुना हो जाएगा। इस स्कीम में ब्याज का दर तिमाही अवधि पर तय किया जाता है और फिलहाल इस पर 7.50 परसेंट का सालाना चक्रवृद्धि ब्याज मिलता है यानी कि पैसा डबल होने में 115 महीने लगेंगे। आप अगर ₹500000 निवेश करते हैं तो 9 साल के बाद या 10 लख रुपए हो जाएगा।

इस स्कीम में आप न्यूनतम ₹1000 से निवेश शुरू कर सकते हैं वहीं अधिकतम निवेश का कोई भी सीमा नहीं रखा गया है। इस अकाउंट को आप चाहे तो समय से पहले भी बंद कर सकते हैं। अकाउंट खोलने के लिए आपको पोस्ट ऑफिस के ब्रांच में जाना होगा।