Movie prime

New IMT Jind Update: जींद में बनेगी हरियाणा प्रदेश की सबसे बड़ी इंडस्ट्रियल टाउनशिप, 12 गांवों की हजारों एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण

हरियाणा प्रदेश के जींद जिले में राज्य की सबसे बड़ी औद्योगिक इकाई (new IMT Jind) स्थापित करने हेतु प्रदेश सरकार जिले के 12 गांव की लगभग 12000 एकड़ जमीन का अधिग्रहण करेगी। सरकार प्रदेश की सबसे बड़ी औद्योगिक रिहायसी टाउनशिप जींद जिले से होकर गुजरने वाले दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे और 152डी नेशनल हाईवे के विकसित करने की तैयारी कर रही है।
 
NEW IMT JIND UPDATE

Industrial Township Jind: हरियाणा प्रदेश के जींद जिले में नायब सिंह सैनी सरकार प्रदेश की सबसे बड़ी इंडस्ट्रियल टाउनशिप स्थापित करने जा रही है। पाठकों को बता दें कि वर्तमान में प्रदेश की सबसे बड़ी टाउनशिप सोनीपत जिले में स्थित है। सोनीपत जिले के खरखोदा में हरियाणा की सबसे बड़ी टाउनशिप लगभग 8150 एकड़ जमीन में फैली हुई है। अब हरियाणा सरकार जींद जिले में लगभग 12 एकड़ भूमि पर औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने की तैयारी कर रही है। प्रदेश सरकार ने जींद जिले में बनने जा रही राज्य की सबसे बड़ी इंडस्ट्रियल टाउनशिप के साथ तीन अन्य जिलों में भी नई आईएमटी स्थापित करने की घोषणा की है। इस प्रोजेक्ट के तहत जींद के साथ-साथ अंबाला, फरीदाबाद और रेवाड़ी में भी नई आईएमटी (IMT update Haryana) स्थापित की जाएगी। प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में हरियाणा राज्य में 6 नई आईएमटी स्थापित करने की घोषणा की गई थी। जिसके तहत हरियाणा प्रदेश की राजनीतिक राजधानी जींद में प्रदेश की सबसे बड़ी औद्योगिक इकाई स्थापित करने की योजना को भी शामिल किया गया है।

प्रदेश की सबसे बड़ी औद्योगिक इकाई (Jind IMT) स्थापित करने हेतु जींद जिले के 12 गांव की 12 हजार एकड़ जमीन का किया जाएगा अधिग्रहण 

हरियाणा प्रदेश के जींद जिले में राज्य की सबसे बड़ी औद्योगिक इकाई (new IMT Jind) स्थापित करने हेतु प्रदेश सरकार जिले के 12 गांव की लगभग 12000 एकड़ जमीन का अधिग्रहण करेगी। सरकार प्रदेश की सबसे बड़ी औद्योगिक रिहायसी टाउनशिप जींद जिले से होकर गुजरने वाले दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे और 152डी नेशनल हाईवे के विकसित करने की तैयारी कर रही है। इस प्रोजेक्ट के तहत जिले के अमरावली खेड़ा, ढ़ाठरथ, अलेवा, ढिल्लूवाला, जामनी, खरक गांदिया, हसनपुर, खांडा, मांडी खुर्द, नगुरा, मोहम्मद खेड़ा और गोहियां सहित कुल 12 गांव की 12000 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। जींद के अलावा रेवाड़ी में भी सरकार दूसरी आईएमटी 5000 एकड़ में विकसित करने जा रही है। इसके अलावा फरीदाबाद और अंबाला में दो-दो नई इंडस्ट्रियल रिहायशी टाउनशिप स्थापित की जाएगी। (New IMT Jind)