Haryana Milk-Ghee Price Hike : हरियाणा में पशुपालकों ने अचानक बढ़ाए दूध और घी के दाम, 1 सितंबर से लागू होंगें नए रेट
Haryana Milk or Ghee Price Hike : हरियाणा में नए महीने की शरुवात से दूध के दाम आसमान छूने वाले है। बता दे की अगर आप भी भैंस या फिर गायें का दूध खरीदते है तो अगले महीने यानि 1 सितम्बर से दूध की कीमतों में भारी इजाफा होने वाला है। यह फेंसला सरकार ने नहीं बल्कि पशुपालकों ने मिलकर लिया। अगर ऐसा नहीं करते है तो जुर्माना भरना पड़ेगा।
कुरुक्षेत्र, कैथल और जींद कई गांव में उठी आवाज
अधिक जानकारी के लिए बता दे की शनिवार को कुरुक्षेत्र के बारना गांव में कई नियम तय किए गए। इसी तरह कैथल और जींद के कुछ गांवों में भी ऐसी मांग उठी। बता दे की खल-बिनौले, गुड़, तूड़ा और हरे चारे के दामों में इजाफे के चलते यह बड़ा फेंसला लिया गया है।
हालांकि, दुग्ध एजेंसियों ने दाम नहीं बढ़ाए हैं। दुग्ध उत्पादकों का तर्क है कि खल-बिनौले, गुड़, तूड़ा और हरे चारे के दामों के अलावा भैंसों के रेट भी बहुत अधिक हो गए है।
100 रूपए तक मिलेगा एक लीटर दूध

बता दे की आज के समय में दूध की कीमतें शहर और गाँव में वैसे तो अलग अलग है लेकिन 60 से 80 के बिच में मिल रहा है। लेकिन बढ़ती महंगाई के चलते बैठक में भैंस का दूध 100 रुपये और गाय का दूध 80 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बेचे जाने का निर्णय लिया।
2200 रूपए किलो घी
अधिक जानकारी के लिए बता दे की बैठक में दूध के साथ साथ घी के रेट भी निर्धारित किये गए है। भैंस का घी 1500 रुपये प्रति किलोग्राम, जबकि गाय का घी 2200 रुपये प्रति किलोग्राम ही बेचा जाएगा। अगर इन बातों पर कोई खरा नहीं उतरता है तो 5100 रुपये का जुर्माना लगेगा।
