Haryanaline_Logo

Hdfc bank: HDFC ग्राहकों के लिए जरूरी खबर! 8 जून ग्राहकों को नहीं मिलेगा इन सेवाओं का लाभ, देखें 

 
Hdfc
Whatsapp-Group

एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। बैंक ने ग्राहकों के लिए एक अलर्ट जारी किया है। 8 जून 2025 से कई सर्विस बंद हो जाएगी। सामने यह जानकारी के अनुसार एचडीएफसी बैंक (HDFC BANK) का यूपीआई लेनदेन रविवार को सुबह 8:00 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक नहीं होगा। इस दौरान यूजर्स को मर्चेंट यूनिफाइड पेमेंट का लाभ भी नहीं मिलेगा।
 

नहीं मिलेगा इन सुविधाओं का लाभ 

ऑफिशल वेबसाइट पर सामने आई जानकारी के अनुसार रविवार के दिन एचडीएफसी बैंक चालू या सेविंग अकाउंट या रुपे कार्ड के जरिए यूपीआई लेनदेन नहीं करेगा। ग्राहक एचडीएफसी मोबाइल बैंकिंग एप और टीपीएपी का भी इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

 रविवार को बैंक भी रहेगा बंद


 रविवार के दिन बैंक भी बंद रहेगा। अगर आपको लेनदेन से जुड़ा कोई काम है तो  फटाफट निपटा लीजिए।सर्विस डाउन रहने का असर ग्राहकों के ऊपर हो सकता है इसलिए बैंक ने कहा है कि आप जल्दी से जल्दी सभी काम कर लीजिए। आपको बता दे कि आप एचडीएफसी बैंक का एटीएम इस्तेमाल कर सकते हैं इस दौरान एटीएम के ऊपर किसी भी तरह का असर नहीं होगा।


एचडीएफसी बैंक के वेबसाइट पर कुछ काम किया जाएगा इसलिए एचडीएफसी इन सभी सेवाओं को बंद करेगा. हालांकि 5:00 के बाद सभी सेवाएं पुनः चालू हो जाएंगी।