केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, सरकार ने 8th Pay Comission पर दी बड़ी जानकारी, देखें
8th Pay Comission: केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स बेसब्री से आठवें वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार कर रहे हैं। केंद्र सरकार के द्वारा CPSE के कर्मचारियों के वेतन संशोधन को लेकर अपनी स्थिति साफ कर दी है।
लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि सरकार के पास फिलहाल CPSE के अंतर्गत कार्यरत और बोर्ड स्तर से नीचे के अधिकारियों के लिए कोई वेतन पुनरीक्षण समिति बनाने का प्रस्ताव नहीं आया है।
क्या है नया अपडेट
आठवें वेतन आयोग पर काम किया जा रहा है। आयोग नवंबर 2025 में अधिसूचित किया गया था और इसे अपने सिफारिश देने के लिए 18 महीने का समय भी दिया गया है। आयोग का कार्यालय भी नई दिल्ली में स्थापित कर दिया गया है।
हालांकि अभी तक आठवी वेतन आयोग को लागू करने की तिथि घोषित नहीं की गई है। सूत्रों की माने तो तीन से 6 महीने का समय आठवी वेतन आयोग को लागू करने में लग सकता है। सूत्रों की माने कि जब भी इसे लागू किया जाएगा तब केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को 1 जनवरी 2026 से एरियर भी मिल सकता है।
