रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: अप रोड की इन ट्रेनों को रेलवे ने किया कैंसिल, सफर से पहले चेक करें लिस्ट
Updated: Mar 15, 2026, 14:01 IST
Cancelled Train List: हमारे देश में बड़े पैमाने पर लोग ट्रेन से सफर करते हैं क्योंकि ट्रेन से सफर करना काफी आरामदायक होता है। रेलवे के द्वारा कई बार मेंटेनेस के कार्यों के कारण ट्रेनों को कैंसिल कर दिया जाता है।
इंडियन रेलवे के द्वारा UP रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। अगर आपको ट्रेन से सफर करना है तो एक बार कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट चेक कर लीजिए वरना आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
रेलवे इन ट्रेनों को किया कैंसिल
- वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन झांसी और लखनऊ जंक्शन के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ एक्सप्रेस 26 मार्च को कैंसिल रहेगी.
- लखनऊ जंक्शन से चलने वाली ट्रेन नंबर 11110 लखनऊ जंक्शन-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी एक्सप्रेस 26 मार्च को कैंसिल रहेगी.
- मेरठ सिटी से चलने वाली ट्रेन नंबर 22454 मेरठ सिटी-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस 26 मार्च को कैंसिल रहेगी.
- लखनऊ जंक्शन से चलने वाली ट्रेन नंबर 22453 लखनऊ जंक्शन-मेरठ सिटी एक्सप्रेस 26 मार्च को कैंसिल रहेगी.
- आगरा फोर्ट से चलने वाली ट्रेन नंबर 12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस 26 मार्च को कैंसिल रहेगी.
- लखनऊ जंक्शन से चलने वाली ट्रेन नंबर 12179 लखनऊ जंक्शन-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस 26 मार्च को कैंसिल रहेगी.
