रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: 1 मार्च से ट्रेन टिकट बुकिंग के नियमों में होगा बड़ा बदलाव, यहां देखें नया नियम
Railways Rules: हमारे देश में रोजाना करोड़ों की संख्या में यात्री ट्रेन से यात्रा करते हैं। ट्रेन से यात्रा करना आरामदायक होता है यही वजह है कि लोग बड़े पैमाने पर ट्रेन से यात्रा करते हैं। रेलवे के द्वारा समय-समय पर नियमों में बदलाव किया जाता है। अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो आपको नए नियमों के बारे में जानकारी होनी चाहिए वरना आपकी परेशानियां बढ़ सकती है। 1 मार्च 2026 से रेलवे के द्वारा एक और नियम बदल दिया जाएगा।
आईआरसीटीसी के कई ऐप से लोग टिकट बुक करते हैं लेकिन अब इन ऐप्प को बंद किया जाएगा और एक ऐप से टिकट बुक होगा।
टिकट बुकिंग के नियमों में होगा बदलाव
रेलवे के द्वारा टिकट बुकिंग सिस्टम को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है जिसे 1 मार्च 2026 से लागू किया जाएगा। 1 मार्च से आप रेल वन अप का इस्तेमाल करके टिकट बुक कर पाएंगे चाहे आपको जनरल टिकट बुक करना है प्लेटफार्म टिकट या रिजर्वेशन टिकट। सब कुछ एक ऐप पर ही आपको आसानी से मिल जाएगा।
देश में रोजाना लाखों लोग मोबाइल से जनरल टिकट बुक करते हैं इसलिए यह बदलाव उन आम यात्रियों को ज्यादा प्रभावित करेगा। अभी लोगों को लाइन में लगकर टिकट बुक करना पड़ता है। लेकिन अब ऐप से आप टिकट बुक कर पाएंगे।
अब रेलवन ऐप से होंगे सारे काम
1 मार्च से पुराना यूटीएस ऐप देशभर में बंद कर दिया जाएगा. उसकी जगह रेलवन ऐप लेगा। रेल वन एप से एक जगह ही सभी टिकट बुक हो जाएगा और सबसे बड़ी बात है की टिकट बुकिंग के दौरान डिस्काउंट भी मिलेगा।
