Haryanaline_Logo

Income: PPF से हर महीने कर सकते हैं 1 लाख रुपये की कमाई

 
Ppf
Whatsapp-Group

PPF: पीपीएफ में आप लंबे समय के लिए निवेश कर सकते हैं। इसमें आपका पैसा कम से कम 15 सालों के लिए जमा किया जाता है। पीपीएफ से आप 5-5 साल की अवधि में किस्तों में पैसे निकाल सकते हैं, लेकिन पूरा अमाउंट 15 साल बाद ही मिलता है। 
अगर आप भी पीपीएफ में निवेश करते हैं और समझ नहीं आ रहा है कि मैच्योरिटी के बाद इन पैसों को कहां निवेश करें, या इन मैच्योरिटी अमाउंट से स्थिर इनकम कैसे पाएं, तो ये आर्टिकल आपके लिए है।
 

पीपीएफ से कैसे होगी कमाई
पीपीएफ स्कीम में सबसे खास बात ये है कि मैच्योरिटी में मिलने वाले पैसे पर कोई टैक्स नहीं लगता है। आप 15+5 नियम अपनाकर पीपीएफ के जरिए रेगुलर इनकम कमा सकते हैं। 15+5 का अर्थ हुआ कि पीपीएफ स्कीम का मैच्योरिटी टाइम आपको बढ़ाना होगा। आप पीपीएफ के 15 साल के समय को 5 साल के लिए और बढ़ा सकते हैं।

किस्तों में कर सकते हैं निवेश
PPF अकाउंट में आपको किस्तों में निवेश करने की सुविधा मिलती है. मिनिमम निवेश की रकम 500 रुपये रखी गई है। एक साल में मैक्सिमम 1.5 लाख रुपये निवेश किया जा सकता है। अगर पैसों की तंगी है, तो एक फाइनेंशियल ईयर में मैक्सिमम 12 इंस्टॉलमेंट में पैसे जमा करा सकते हैं।

जरूरत पर मिलेगा लोन
PPF अकाउंट पर आपको इमरजेंसी के समय लोन भी मिलता है. इसके लिए एक नियम है। आपने जिस फाइनेंशियल ईयर में अपना PPF अकाउंट खुलवाया है, उस फाइनेंशियल ईयर के खत्म होने के एक साल बाद से पांचवें फाइनेंशियल ईयर खत्म होने के तक आप लोन लेने के हकदार हैं।PPF डिपॉजिट पर मैक्सिमम 25% लोन लिया जा सकता है। इसपर ब्याज की दर PPF अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज की दर से सिर्फ 1% ज्यादा रहती है।