Movie prime

Gold price update: सोने के दामों में फिर आया उछाल, कीमत पहुंची 77 हजार पार 

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की माने तो सोने की कीमतें जून महीने तक 85000 प्रति 10 ग्राम से ऊपर हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि एक बड़ी रैली के बाद सोने के दामों में जितनी गिरावट होनी थी वह हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी देश के बाद यूनाइटेड किंगडम ने भी ब्याज दरों में कटौती की है।
 
GOLD PRICE UPDATE TODAY
देश के महानगरों में इस प्रकार रहे आज सोने के दाम 

Gold price update: सोने के दामों में आज फिर उछाल देखने को मिला। आज सोने की कीमतें बढ़ोतरी के साथ 77000 पार पहुंच गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की रिपोर्ट के अनुसार आज 10 ग्राम सोने के दाम बढ़ोतरी के साथ 77 हजार रुपए से उपर पहुंच गए हैं। आज सोने के दामों में 500 रुपए से अधिक बढ़ोतरी हुई। इससे पहले सोने की कीमतें 76600 रुपए प्रति दस ग्राम थी जो आज 500 रुपए से अधिक की बढ़ोतरी के साथ 77000 रुपए पार पहुंच गई। सोने में हो रही दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी ने एक बार फिर स्वर्ण का काम करने वाले और सोने का व्यापार करने वाले व्यापारियों के चेहरों पर खुशी ला दी है। 

चांदी के दामों में दर्ज की गई मामूली की गिरावट 

देश में आज सोने के दामों में जहां एक तरफ बढ़ोतरी देखने को मिली वहीं दूसरी तरफ चांदी की कीमतों में मामूली से गिरावट दर्ज की गई। चांदी के दाम आज 20 रुपए की गिरावट के साथ 91,800 रुपए प्रति किलो पहुंच गए। सोमवार से पहले चांदी के दाम 23 अक्टूबर को 99,151 रुपए तक पहुंच गए थे। सोने ने भी 30 अक्टूबर को 79,681 रुपए का ऑल टाइम हाई के स्तर को छुआ था। वर्तमान में सोना अपने ऑल टाइम हाई से लगभग 3000 रुपए नीचे चल रहा है। 

देश के महानगरों में इस प्रकार रहे आज सोने के दाम 

देश के महानगरों में अगर सोने की कीमतों के बारे में आज की अपडेट की जानकारी दें तो आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने के दाम 71,350 रुपए दर्ज किए गए। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमतें 77,830 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में आज सोने के दाम 71,450 रुपए प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट,  77,930 रुपए प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के रहे।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने के दाम 71,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 77,780 रुपए है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड के दाम 71,300 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमतें 77,780 रुपए है। इसके अलावा चेन्नई में सोने की कीमतें 71,300 रुपए प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट  और 77,780 रुपए प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट रही। सोने के कारोबारी द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतें 85000 प्रति 10 ग्राम के रेट को भी पार कर सकती है।

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की माने तो सोने की कीमतें जून महीने तक 85000 प्रति 10 ग्राम से ऊपर हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि एक बड़ी रैली के बाद सोने के दामों में जितनी गिरावट होनी थी वह हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी देश के बाद यूनाइटेड किंगडम ने भी ब्याज दरों में कटौती की है। इससे गोल्ड ETF की खरीदारी बढ़ने के कारण नए साल में जून तक सोना 85 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम से भी ऊपर पहुंच सकता है।