SBI RD Scheme: एसबीआई बैंक दे रहा है घर बैठे लखपति बनने का मौका, मात्र 610 रुपए महीना जमा कर शुरू करें निवेश
Har Ghar Lakhpati SBI scheme: अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं और घर बैठे अच्छा रिटर्न प्राप्त करना चाहते हैं तो स्टेट बैंक आफ इंडिया आपके लिए एक अच्छी आरडी स्कीम (Har Ghar Lakhpati Scheme SBI) लेकर आया है। भारतीय स्टेट बैंक यानी SBI की इस स्कीम में मात्र ₹610 प्रति महीना जमा कर आप अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। एसबीआई की इस RD स्कीम को 'हर घर लखपति' नाम दिया गया है। हर महीने आप छोटी-छोटी रकम जमा करके इस स्कीम के माध्यम से एक लाख से भी अधिक रुपए जमा कर सकते हैं। एसबीआई की इस आरडी स्कीम में आप बिना किसी जोखिम के निवेश कर घर बैठे रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।
7.05% तक दिया जाता है बैंक की तरफ से रिटर्न
'हर घर लखपति' स्कीम (Har Ghar Lakhpati Scheme) के तहत एसबीआई बैंक द्वारा निवेश करने पर सीनियर सिटीजन को अधिकतम 7.05% सालाना ब्याज के रूप में रिटर्न (RD Scheme return update) के तौर पर दिया जा रहा है। इसके अलावा सामान्य नागरिकों को भी इसकी में अच्छा रिटर्न दिया जा रहा है। सामान्य नागरिकों को निवेश करने पर बैंक द्वारा इस स्कीम में अधिकतम 6.55% सालाना ब्याज दिया जा रहा है। एसबीआई बैंक द्वारा चलाई जा रही 'हर घर लखपति' एक खास रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम है। इस स्कीम (SBI RD Scheme) के तहत सामान्य नागरिक से लेकर सीनियर सिटीजन तक कोई भी निवेश कर सकता है।
इस प्रकार बने बनाएगी यह स्कीम आपको लखपति
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा शुरू की गई ‘हर घर लखपति' में आप हर महीना कम पूंजी निवेश कर लखपति बन सकते हैं।
एसबीआई कि इस स्कीम (SBI RD Scheme) में आपको 10 साल तक हर महीने 610 रुपए जमा करने होंगे। इस प्रकार 10 साल बाद आपका 1 लाख रुपए का फंड आपके खाते में जमा हो जाएगा। बैंक द्वारा शुरू की गई इस रिकरिंग डिपॉजिट या RD स्कीम में किसी प्रकार का जोखिम नहीं है। यह स्कीम (Rd Scheme) आपकी बड़ी बचत में मदद करती है। बैंक द्वारा इस स्कीम का मेच्योरिटी पीरियड 3 साल से लेकर 10 साल तक रखा गया है।
