LPG Cylinder Rate : हरियाणा समेत देशभर के गैस उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में हुई बंपर कटौती
एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। 19 किलोग्राम वाले कर्मिशियल गैस-सिलेंडर के दामों में 183 रूपये 50 पैसे की बड़ी कटौती की है।
LPG Cylinder Rate : हरियाणा समेत देशभर की जनता को जुलाई महीने की शुरुआत होते ही एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है।
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि 19 किलोग्राम वाले कर्मिशियल गैस-सिलेंडर के दामों में 183 रूपये 50 पैसे की बड़ी कटौती की है।
वैश्विक स्तर पर युद्ध की स्थिति के चलते गैस ट्रांसपोर्ट करने वाले मार्गो के बंद होने के चलते गैस की आपूर्ति में जो दिक्कतें आ रही थी। युद्ध पर विराम लगने के बाद ये ऐतिहासिक गिरावट दर्ज कि गई है।
बता दे कि इस से पहले जून और मई में सरकार ने 19 किलो और 5 किलो के गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी करने के आदेश जारी किए थे । देशभर में एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में बड़ी कटौती हुई है.

बता दे कि इस से पहले सरकार ने मई 2026 से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 993 रुपये और 5 किलो वाले सिलेंडर के दाम (LPG Cylinder Rate Hike) में 261 रुपये की बढ़ोतरी कि थी.
14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलिंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिसका उपयोग देश भर में लगभग 33 करोड़ घरों द्वारा किया जाता है।
घरेलू LPG, जो सब्सिडी वाला है और खाना पकाने के लिए बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है, उसे इस बदलाव से बाहर रखा गया है।
घरेलू LPG के दामों में कोई बदलाव नहीं
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि सरकार ने घरेलू LPG के लिए एक संतुलित रवैया अपनाया है, ताकि यह परिवारों के लिए किफायती बनी रहे। 14.2 किलोग्राम वाले सिलिंडर की कीमत (LPG Cylinder Rate ) पिछले कई महीनों से बढ़ाए नहीं गए है,
जिससे महंगाई के बढ़ते दबाव के बीच उपभोक्ताओं को राहत महसूस कर रहे है।
भारत गैस, इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पैट्रोलियम ने 19 किलो वाले कर्मिशियल गैस सिलेंडर के दामों में 183 रूपये 50 पैसे की कमी की है। लगातार पिछले 5 महीनों से गैस के दामों में बढ़ोत्तरी हो रही थी। यह पहली बार है जब कर्मिशियल गैस सिलेंडर के दामों में बड़े स्तर पर कमी आई है। (LPG Cylinder Rate )
