Haryanaline_Logo

LPG Cylinder Rate Hike: मई की शुरुआत होते ही गैस उपभोक्ताओं को लगा बड़ा झटका, एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में हुई बंपर बढ़ोतरी

मई महीने की शुरुआत होते ही एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। सरकार ने आज 1 मई से 19 किलो और 5 किलो के गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी करने के आदेश जारी किए हैं। देशभर में एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में बड़ी बढ़ोतरी हुई है. पश्चिम बंगाल, असम समेत कई राज्‍यों के चुनाव खत्‍म होते ही एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर (LPG Cylinder Rate Hike) और 5 किलो वाले एलपीजी के दाम में तगड़ा इजाफा हुआ है.
 
Whatsapp-Group

LPG Cylinder Rate Hike: मई महीने की शुरुआत होते ही एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। सरकार ने आज 1 मई से 19 किलो और 5 किलो के गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी करने के आदेश जारी किए हैं। देशभर में एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में बड़ी बढ़ोतरी हुई है. पश्चिम बंगाल, असम समेत कई राज्‍यों के चुनाव खत्‍म होते ही एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर (LPG Cylinder Rate Hike) और 5 किलो वाले एलपीजी के दाम में तगड़ा इजाफा हुआ है. सरकारी तेल कंपनियों ने 1 मई 2026 से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 993 रुपये और 5 किलो वाले सिलेंडर के दाम (LPG Cylinder Rate Hike) में 261 रुपये की बढ़ोतरी कर दी हैं. 

जानकारी के अनुसार, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये की बढ़ोतरी (LPG Cylinder Rate Hike)  की गई है, इससे आज से दिल्ली में इसकी कीमत 3,071.50 रुपये हो गई है। वहीं, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलिंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिसका उपयोग देश भर में लगभग 33 करोड़ घरों द्वारा किया जाता है। घरेलू LPG, जो सब्सिडी वाला है और खाना पकाने के लिए बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है, उसे इस बदलाव से बाहर रखा गया है।

घरेलू LPG के दामों में कोई बदलाव नहीं

इसके विपरीत, सरकार ने घरेलू LPG के लिए एक संतुलित रवैया अपनाया है, ताकि यह परिवारों के लिए किफायती बनी रहे। 14.2 किलोग्राम वाले सिलिंडर की कीमत (LPG Cylinder Rate Hike) पिछले कई महीनों से बढ़ाए नहीं गए है, जिससे महंगाई के बढ़ते दबाव के बीच उपभोक्ताओं को राहत मिली है। इस बढ़ोतरी के बाद अब दिल्‍ली, मुंबई समेत बाकी शहरों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें 3 हजार रुपये के भी पार पहुंच गई हैं. हालांकि, तेल कंपनियों नतेल कंपनियों ने आम लोगों को राहत देते हुए घरेलू (14.2 किलो वाले सिलेंडर) के दाम में कोई इजाफा नहीं किया है. (LPG Cylinder Rate Hike)