Haryanaline_Logo

LPG Price Hike: महीने के पहले दिन लगा महंगाई का तगड़ा झटका, LPG के रेट में हुई जबरदस्त बढ़ोतरी

 
Lpg price hike
Whatsapp-Group

LPG Price Hike:   सितंबर के महीने के पहले दिन ही महंगाई का तगड़ा झटका लगा है। एक बार फिर से कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में 9.50 रुपए की जबरदस्त बढ़ोतरी हो गई है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी होने से होटल का खाना एक बार फिर से महंगा हो सकता है।

 

 छोटे सिलेंडरों की बात करें तो 5 किलो वाले सामान्य एलपीजी सिलेंडर की कीमत 349.50 रुपए और एक्स्ट्रा लाइट सिलेंडर की कीमत 399 स्थिर रखी गई है। यानी कि इनमें किसी भी तरह की बढ़ोतरी देखने को नहीं मिल रही है।

 

कमर्शियल सिलेंडर की कीमत दिल्ली में कितनी है

 इंडियन ऑयल के अनुसार 1 सितंबर से देश के प्रमुख शहरों में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी हो गई है। अब 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 9.50 रुपए बढ़कर 2747.50 रुपए हो गया है।

1 अगस्त को कम हुआ था एलपीजी सिलेंडर का रेट

 1 अगस्त को एलपीजी सिलेंडर के रेट में कमी देखने को मिली थी। अगस्त में सरकार ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में 209 रुपए की कटौती की थी वहीं दिल्ली में 202 रुपए की कमी की गई थी लेकिन एक बार फिर से गैस सिलेंडर का रेट बढ़ गया है।

 घरेलू गैस सिलेंडर के रेट में किसी भी तरह की कमी या बढ़ोतरी देखने को नहीं मिल रही है। घरेलू गैस सिलेंडर का रेट स्थिर बना हुआ है।