Haryanaline_Logo

LPG shortage: LPG क्राइसिस के बीच एक्शन में केंद्र सरकार, प्रोडक्शन से सप्लाई के लिए लागू हुए ये 6 नियम, देखें 

 
LPG gas cylinder
Whatsapp-Group

LPG shortage: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के वजह से पूरी दुनिया प्रभावित हुई है। एक तरफ कच्चे तेल के रेट में बढ़ोतरी हो रही है वहीं दूसरी तरफ एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी हो गई है जिससे पूरे दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है।होर्मूज स्ट्रेट बंद होने के वजह से भारत में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी हो गई है और कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

 

LPG शॉर्टेज के वजह से देश में कई रेस्टोरेंट बंद हो चुके हैं वहीं कई रेस्टोरेंट अब बंद होने के कगार पर पहुंच चुके हैं। इसी बीच भारत सरकार के द्वारा कालाबाजारी रोकने के लिए लगातार नए नियम बनाए जा रहे हैं ताकि एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी ना हो सके और लोगों को गैस सिलेंडर मिल सके। सरकार ने इसके लिए कई नियम भी लागू कर दिया है

 

देशभर की रिफाइनरी को LPG उत्पादन बढ़ाने का आदेश

 

 केंद्र सरकार के द्वारा सरकारी और निजी रिफाइनरी को निर्देश दिया गया है कि वह एलपीजी सप्लाई निर्बाध रूप से करें।उत्पादन बढ़ाने का आदेश दिया गया है।

 

 जमाखोरी रोकने के लिए बुकिंग अंतर

 

 जमाखोरी रुकने के लिए बुकिंग को 21 दिन से बढ़कर 25 दिन कर दिया गया है।

 एलजी पीएनजी और वाहनों के लिए सीएनजी को प्राथमिकता

 अस्पताल स्कूल सहित आम घरों के जरूरत को सरकार ने सबसे ऊपर रखा है।

 कमर्शियल एलपीजी की कमी पर हाई लेवल समिति

 सरकार के द्वारा रेस्टोरेंट और होटल में उपयोग होने वाली 19 किलो के नीले सिलेंडर की कमी दूर करने के लिए एक विशेष कमेटी बनाई गई है।

 कालाबाजारी रोकने के लिए ESMA लागू 

 देशभर में कालाबाजारी रोकने के लिए नया नियम बनाया गया है और लगातार छापेमारी की जा रही है।

 कई देशों से समझौता

होर्मूज स्ट्रेट बंद होने के वजह से भारत ने कई अन्य देशों से एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए सौदा किया है।