Haryanaline_Logo

India Post Payments Bank में बड़ी गड़बड़ी का खुलासा, डूब सकता है ग्राहकों का पैसा, CAG रिपोर्ट में हुआ खुलासा 

 
Post office
Whatsapp-Group

 India post payment Bank fraud: देश में लगातार बैंक घोटाले सामने आ रहे हैं और अब पोस्ट ऑफिस का एक बड़ा घोटाले का खुलासा हुआ है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के कार्य प्रणाली में गंभीर खामियां देखने को मिली है। बैंक के द्वारा मोबाइल नंबर का सत्यापन किए बिना ही कई खाता खोले गए हैं और कई ग्राहकों से जुड़ी जानकारी को एक ही मोबाइल नंबर से जोड़ दिया गया है। CAG के रिपोर्ट में इससे जुड़ा बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में यह भी पाया गया है कि बैंक में कई खाता निष्क्रिय हो चुके हैं और कई खातों का तो बिल्कुल इस्तेमाल ही नहीं होता है।


इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के द्वारा अपने नेटवर्क विस्तार और ग्राहक आधार बढ़ाने के दिशा में काम किया जा रहा है लेकिन इसमें कई तरह की खामियां भी पाई गई है।


यूपीआई सेवाओं के मामले में बैंक का प्रदर्शन बेहद ही खराब पाया गया है। बैंक का यूपीआई सेवा अच्छा नहीं पाया गया है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने अपि लेनदेन से जुड़े मांगों का पालन नहीं किया है।


 ग्राहकों के अकाउंट पर हो सकता है असर 


 पोस्ट पेमेंट बैंक के इन गड़बड़ियों का सीधा असर कई ग्राहकों के बैंक अकाउंट पर देखने को मिलेगा। कई ग्राहकों का पैसा भी डूब सकता है क्योंकि मोबाइल नंबर से जुडी गंभीर गलतियां देखने को मिली है।


 क्या होता है CAG?


CAG यानी कि नियंत्रण एवं महालेखा परीक्षक भारतीय खजाने का एक रखवाला है और एक स्वतंत्र ऑडिटर है। यह मुख्य रूप से सरकार ने जो पैसा खर्च किया है वह पैसा कहां खर्च हुआ है इसके बारे में जानकारी देना है। यह बैंकों के बारे में और सरकारी खजाने के बारे में जांच पड़ताल करता है।