Mandi Bhav : ग्राहकी कमजोर रहने के बावजूद दाल मिलर्स ने उड़द दाल व मूंग मोगर दाल के दाम बढ़ाएं
Movie prime

Mandi Bhav : ग्राहकी कमजोर रहने के बावजूद दाल मिलर्स ने उड़द दाल व मूंग मोगर दाल के दाम बढ़ाएं

 
Mandi Bhav : ग्राहकी कमजोर रहने के बावजूद दाल मिलर्स ने उड़द दाल व मूंग मोगर दाल के दाम बढ़ाएं

ग्राहकी कमजोर रहने के बावजूद दाल मिलर्स ने उड़द दाल व मूंग मोगर दाल के दाम बढ़ाएं। इंदौर मंडी में लेवाली कमजोर रहने से दलहनों के भाव दबे रहे। बताया जा रहा है कि बेशक रबी कालीन दलहन फसलों की बिजाई में अच्छी प्रगति देखी जा रही है मगर इसके बेहतर उत्पादन के लिए आगामी महीनों के दौरान मौसम का अनुकूल होना आवश्यक है। खरीफ कालीन दलहन फसलों की हालत उत्साहवर्धक नहीं रही।

हालांकि कुल मिलाकर उसका बिजाई क्षेत्र लगभग सामान्य रहा मगर प्राकृतिक आपदाओं से फसल को क्षति हुई। इससे खासकर तुवर, उड़द एवं मूंग का उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। केन्द्रीय कृषि मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि 2024-25 के खरीफ सीजन के दौरान 36.24 लाख टन तुवर, 13.41 लाख टन उड़द एवं 17.74 लाख टन मूंग सहित कुल 77.33 लाख टन दलहनों का उत्पादन हुआ

जो 2023-24 के खरीफ उत्पादन 69.74 लाख टन से कुछ अधिक रहा। इसके मुकाबले 2025-26 के खरीफ सीजन में तुवर का उत्पादन घटकर 30-32 लाख टन पर सिमट जाने की संभावना है। घरेलू उत्पादन कमजोर होने तथा वैश्विक बाजार भाव नरम रहने से भारत में मूंग को छोड़कर अन्य प्रमुख दलहनों का आयात निरन्तर जारी रहेगा।

काबला चना कटनर भाव

दलहन : चना कांटा 5700, डंकी चना 4800 से 5000, विशाल 5500 से 5550, काबुली डॉलर 8000 से $500, रशियन 5500 से 5700, बिटकी 5100 से 5300, मसूर 6000, तुवर नई महाराष्ट्र सफेद 6800, महाराष्ट्र लाल 6800 से 6900, कर्नाटक 6800 से 7000, निमाड़ी 6300 से 6800, मूंग बेस्ट गर्मी का 7800 से 8200, बोल्ड 8100 से 8300, मोगर 5500 से 6500, उड़द बोल्ड 7000 से 7200, मीडियम 6200 से 6500, हल्का 3000 से 5000 रुपए क्विंटल।
दालें : चना दाल 7200 से 7300, मीडियम 7400 से 7500, बोल्ड 7700 से 7900, मसूर दाल बोल्ड 7650 से 7750, तुवर दाल सवा नंबर 7200 से 7400, फूल 8400 से 8600, बेस्ट तुवर दाल 9200 से 10200, ब्रांडेड तुवर दाल 10800, मूंग दाल मीडियम 9000 से 9100, बोल्ड 9500 से 9700, मूंग मोगर 9600 से 9700, बोल्ड 10000 से 10200, उड़द दाल मीडियम 8600 से 8800, बोल्ड 9000 से 9200, उड़द मोगर 9800 से 10000, बोल्ड 10100 से 10200 रुपए।
काबली चने में नरमी रही। काबली चना (42-44) 10300, (44-46) 10000, (58-60) 8200, (60-62) 8050 रुपए।