Haryanaline_Logo

New change EPFO से लेकर बैंकिंग नियम तक... 1 जून से होंगे ये बड़े बदलाव, आम जनता पर पड़ेगा सीधा असर 

 
Whatsapp-Group

मई का महीना 2 दिन बाद खत्म होने वाला है।जून के शुरुआत के साथ ही कई नियमों में भी बदलाव देखने को मिलेगा।बैंकिंग, जीएसटी समेत कई नए वृत्तीय नियम लागू किए जाएंगे जिसका सीधा असर आम जनता के ऊपर पड़ेगा। इन नियमों के बारे में हर व्यक्ति को जानकारी होनी चाहिए ताकि भविष्य में किसी भी तरह की परेशानी ना हो।
 

बदल जाएंगे बैंकिंग से जुड़ें ये नियम 

1 जून को बैंक एफडी के दरों में बदलाव किया जाएगा। नई दरों में कटौती करते हुए 1 जून को नया नियम लागू होगा और अब सामान्य नागरिकों को 4% से 8% तक रिटर्न मिलेगा।

क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम 1 जून से बदल जाएंगे। अब ऑटो डेबिट फेल होने पर 2% तक का पेनल्टी देना होगा।
 

1 जून से एटीएम से पैसा निकालना महंगा हो जाएगा. लिमिट खत्म होने के बाद हर लेनदेन पर अब ज्यादा पैसे कटेंगे।


 जीएसटी से जुड़े नियमों में होगा बदलाव 


 जीएसटी से जुड़े नियमों में अब 1 जून को बदलाव हो जाएगा। इनवॉइस नंबर अब केस इंसेंसिटिव नहीं रहेंगे। अब अप्परकेस या लोअरकेस में कोई फर्क नहीं रहेगा।
 

ईपीएफओ के नियम में होगा बदलाव


 1 जून को ईपीएफओ 3.0 लॉन्च कर दिया जाएगा. अब PF से जुड़े नियमों में कई बदलाव देखने को मिलेगा। पहले के मुकाबले अब पैसा निकालना और जमा करना बेहद आसान हो जाएगा।
 

गैस सिलेंडर के नियमों में होगा बदलाव 


 1 जून को गैस सिलेंडर से जुड़े नियमों में भी बदलाव देखने को मिलेगा। गैस सिलेंडर 1 जून को सस्ता या महंगा हो सकता है।