Haryanaline_Logo

कार्ड की नहीं पड़ेगी जरूरत, UPI के जरिए भी ATM से निकाल सकते है पैसा,देखें 

 
Upi
Whatsapp-Group

UPI ATM Cash Withdrawal : कई बार ऐसा होता है हम एटीएम पैसा निकालने चले जाते हैं लेकिन एटीएम कार्ड घर पर ही छूट जाता है ऐसे में हमारी परेशानियां बढ़ने लगती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि आप बिना डेबिट कार्ड के भी एटीएम से पैसा निकाल सकते हैं।

अब ज्यादातर बैंकों ने एटीएम में QR code scan or upi money का ऑप्शन दिया है। यूपीआई के जरिए एटीएम से पैसा निकालना केवल आसान नहीं है बल्कि कार्ड क्लोनिंग और इस स्किमिंग जैसे साइबर खतरों से भी सुरक्षा प्रदान करता है। तो आईए जानते हैं बिना कार्ड के कैसे निकाल सकते हैं एटीएम से पैसा...

UPI के जरिए एटीएम से निकाल सकते हैं पैसा

आप यूपीआई के जरिए एटीएम से पैसा निकाल सकते हैं और इसके कई फायदे भी हैं। अगर आपके पास कार्ड नहीं है या आप उसे घर भूल गए हैं तो आप जरूरत पड़ने पर आसानी से एटीएम से कैश निकाल सकते हैं। यह प्रक्रिया केवल तेज नहीं बल्कि आसान भी है क्योंकि आपको बार-बार काट डालने या पी छुपा कर टाइप करने की जरूरत नहीं पड़ेगी आप बस कर कोड स्कैन करके पैसा निकाल पाएंगे।

 यहां देखें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

  • पैसा निकालने के लिए आपको सबसे पहले एटीएम मशीन के पास जाना होगा और वहां स्क्रीन पर दिखने वाले upi cash withdrawal का ऑप्शन चुनना होगा।

  •  अब आपको एटीएम मशीन पर राशि टाइप करनी होगी जितना आप निकालना चाहते हैं।

  •  अब आपको एटीएम मशीन पर एक कर कोड दिखाई देगा उसे यूपीआई एप के जरिए स्कैन करें। याद रखें कि QR कोड का इस्तेमाल आप एक बार ही कर सकते हैं।

  •  अब आपको अपने फोन पर यूपीआई पिन डालना होगा।

  • पिन डालते ही एटीएम से पैसा निकल जाएगा।

  •  ध्यान रखें कि यह फीचर तभी काम करेगा जब आपके मोबाइल में इंटरनेट काम कर रहा हो।

  •  इस फीचर के जरिए आप 5000 से ₹10000 तक ही निकाल सकते हैं।