ध्यान दें! 1 अक्टूबर से बदलने वाला है SBI Bank से जुड़ा ये बड़ा नियम, लाखों ग्राहकों पर पड़ेगा सीधा असर
SBI ATM Rule Change: स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा 1 अक्टूबर 2026 को नियमों में बदलाव किया जाएगा। एसबीआई के द्वारा सैलरी अकाउंट ग्राहकों के लिए यह खबर बेहद जरूरी है क्योंकि अब एटीएम से जुड़े नियमों में बदलाव होने वाला है जिसका सीधा असर लाखों ग्राहकों के ऊपर पड़ेगा। नए नियम के अनुसार दूसरे बैंक के एटीएम से फ्री ट्रांजैक्शन की लिमिट घटने के बाद तय सीमा से ज्यादा इस्तेमाल करने पर आपको अधिक चार्ज देना होगा।
1 अक्टूबर से बदलेगा नियम
अगर आपका खाता एसबीआई में है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है क्योंकि 1 अक्टूबर 2026 से सैलरी अकाउंट वालों के लिए दूसरे बैंकों का एटीएम इस्तेमाल करने के नियमों में बदलाव होने वाला है। इसका असर उन ग्राहकों पर सीधा पड़ेगा जो ज्यादातर दूसरे बैंक के एटीएम का इस्तेमाल करते हैं।
फ्री ट्रांजैक्शन में कटौती उसके बाद लगेगा चार्ज
एसबीआई के नए नियम के अनुसार अब आपको एक महीने में मात्र पांच फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा मिलेगी। पहले एक महीने में 10 मुफ्त ट्रांजैक्शन की सीमा मिलती थी। फ्री ट्रांजैक्शन की लिमिट कम होने से आम लोगों के ऊपर सीधा असर पड़ेगा।
फ्री में बैलेंस चेक भी नहीं!
यहां एक बात खास तौर पर ध्यान रखने वाली है कि इन 5 मुफ्त ट्रांजैक्शन में सिर्फ पैसे निकालना शामिल नहीं है. एटीएम से बैलेंस चेक करना या मिनी स्टेटमेंट निकालना भी ट्रांजैक्शन में गिना जाएगा। अब लिमिट से ज्यादा अगर आप पैसा चेक करते हैं तो इसको भी फ्री ट्रांजैक्शन में गिना जाएगा।
