Haryanaline_Logo

अब डिजिटल फ्रॉड का शिकार होने वाले ग्राहकों को मिलेगी राहत, RBI ने बनाया नया नियम, देखें 

 
Rbi
Whatsapp-Group

RBI New Rule: आज के समय में फ्रॉड की घटनाएं काफी ज्यादा होने लगी है। जैसे-जैसे डिजिटल पेमेंट का प्रचलन बढ़ रहा है वैसे-वैसे ऑनलाइन फ्रॉड की घटनाएं भी बढ़ती जा रही है। लोगों के मन में हमेशा डर बना रहता है कि कहीं कोई गलत ट्रांजैक्शन ना हो जाए कोई फ्रॉड ना हो जाए।

ऐसी स्थिति में ग्राहकों को बैंकों के चक्कर भी काटने पड़ते हैं। अब रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा एक नया ड्राफ्ट पेश किया गया है जो आम आदमी के पक्ष में है। अब अगर किसी के साथ धोखाधड़ी होती है तो उसे डरने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि बैंक अब आपकी सुरक्षा के लिए और ज्यादा जवाबदेह हो जाएगा।


 छोटे फ्रॉड पर मुआवजा


 रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के नए प्रस्ताव में छोटे डिजिटल फ्रॉड के मामले में पहली बार मुआवजा का प्रावधान किया गया है। उन लोगों के लिए यह बड़ी राहत है जो अक्सर छोटे ट्रांजैक्शन के दौरान धोखाधड़ी के शिकार हो जाते हैं।


 अगर आपके साथ ₹50000 तक की धोखाधड़ी होती है तो आपको मुआवजा मिलेगा। 29412 रुपए का नुकसान होने पर आपको 85% तक का मुआवजा मिल जाएगा।

 बैंकों के लिए भी नया नियम बना


 सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और अब ₹500 से अधिक के हर डिजिटल ट्रांजेक्शन पर एसएमएस अलर्ट जरूरी होगा। अब बैंकों के द्वारा ग्राहकों को 24 * 7  फ्रॉड रिर्पोटिंग सिस्टम देना होगा।

 सबसे बड़ी बात है कि इन सभी सुविधाओं के लिए बैंकों के द्वारा किसी भी तरह का अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाएगा। आरबीआई ने स्पष्ट रूप से कहा है कि बैंक ग्राहकों के लिए यह सुविधा निशुल्क और हमेशा उपलब्ध रखें।