Gold price update: सोने के दम आएंगे अब अर्श से फर्श पर, जानिए क्या है इसके पीछे मुख्य कारण

Gold price update: देश में सोने के दामों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर के अनुसार आने वाले दिनों में सोने के दामों में गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके पीछे मुख्य कारण वाणिज्य मंत्रालय द्वारा सोने के आयात में गड़बड़ी की जांच को बताया जा रहा है। वाणिज्य मंत्रालय नवंबर महीने में सोने के रिकॉर्ड आयात की जांच करने की तैयारी कर रहा है। ज्ञात हो कि नवंबर महीने में सोने के आयात ने 14.86 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चस्तर को छु लिया है। सोने का आयात सर्वकालिक स्तर पर पहुंचने के बाद अब वाणिज्य मंत्रालय हरकत में आ गया है और इस आंकड़े में किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए जांच-पड़ताल कर रहा है।
सोने के आयात में हो रही गड़बड़ी पर लगाम कसने के बाद कम होंगे दाम
सोने के आयात में हो रही लगातार वृद्धि के कारण इसके दामों में भी बढ़ोतरी दर्ज होती जा रही है। इसके अलावा देश का व्यापार घाटा भी अवैध आयात के चलते नवंबर महीने में रिकॉर्ड 37.84 अरब डॉलर पर पहुंच गया। अब वाणिज्य मंत्रालय द्वारा अवैध आयात पर लगाम लगन लगाने को लेकर की जा रही जांच पड़ताल के चलते सोने के दामों में गिरावट देखने को मिल सकती है। सर्राफा कारोबार के जानकारों के अनुसार सोने के दाम आने वाले दिनों में कम आयत के चलते अर्श से फर्श पर भी आ सकते हैं। वाणिज्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि सांख्यिकी महानिदेशालय और वाणिज्य मंत्रालय द्वारा सोने के आयात आंकड़ों की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच पूर्ण होने के बाद सीमा शुल्क बोर्ड और केंद्रीय प्रत्यक्ष बोर्ड द्वारा प्राप्त आंकड़ों के साथ मिलान कर आगे की कार्यवाई की जाएगी।
सोने के दामों में आज आई 1029 रुपए की भारी गिरावट
सोने के दाम आज बड़ी गिरावट के साथ 75629 रुपए 24 काह प्रति 10 ग्राम पहुंच गए हैं। गौरतलब है कि सोने के दाम अक्टूबर महीने में अपना ऑल टाइम हाई छूने के बाद लगातार काम हो रहे हैं। 30 अक्टूबर को सोने की कीमतों ने अपना ऑल टाइम हाई छुआ था। वहीं दिसंबर महीने में पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार कम हो रहे हैं। सोने के साथ-साथ चांदी के दामों में भी आज बड़ी गिरावट देखने को मिली। इसकी आउट के साथ चांदी के दाम भी आज प्रति किलो के हिसाब से कम हो गए हैं।
24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दामों में दर्ज की गई गिरावट
सोने के दाम में पिछले लगातार कई दिनों से हो रही गिरावट ने सराफा बाजार के कारोबारियों के माथे की चिंता की लकीरें बढ़ा दी हैं। आज सोने के दाम 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम औसतन 1029 रुपये टुटकर 75629 रुपये पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा
23 कैरेट सोने की कीमतें 1029 रुपये टुटकर 75326 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई हैं। 22 कैरेट सोने के दामों में भी आज 943 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 943 रुपए सस्ता होकर 70 हजार रुपये से निचे पहुंच गया है। 22 कैरेट सोने के दाम आज 6976 प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए। इसके अलावा 18 कैरेट गोल्ड की आज कीमत की बात करें तो यह 772 रुपये टुटकर 56722 रुपये पर पहू गई है। सराफा कारोबारीयों की माने तो आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में और भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
चांदी भी हुई आज 2212 रुपए प्रति किलोग्राम सस्ती
सोने के दामों के साथ-साथ चांदी के दामों में भी आज ग्राउंड देखने को मिली। चांदी की कीमतें प्रति किलोग्राम के हिसाब से आज 2212 रुपए टूटकर 86848 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। आईबीए (IBA) द्वारा जारी किए गए रेट के अनुसार चांदी की कीमतों में आज यह गिरावट दर्ज की गई। आईबीए (IBA) ने आज जो रेट जारी किए हैं उनमें जीएसटी (GST) ऐड नहीं किया गया है।