Haryanaline_Logo

अब बैंक जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, WhatsApp पर ही SBI ग्राहकों को मिलेगी ये 27 सेवाएं, जाने कैसे

 
Sbi
Whatsapp-Group
SBI New Service: स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) के द्वारा अपने ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी दी गई है। बैंक अब कई तरह की सुविधा व्हाट्सएप (WHATSAPP) पर ही प्रदान करेगा जिससे ग्राहकों को बार-बार बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने व्हाट्सएप बैंकिंग की शुरुआत की है।
 व्हाट्सएप पर मिल जाएगी यह सुविधा 
 इसके माध्यम से आसानी से बैंक का बैलेंस जाना जा सकता है और मिनी स्टेटमेंट भी मिल सकता है। व्हाट्सएप के माध्यम से ही केवाईसी की पुष्टि हो सकती है और चेक बैंक का अनुरोध किया जा सकता है। आसानी से इन सभी सुविधाओं का लाभ व्हाट्सएप के माध्यम से लिया जा सकता है।
 क्या करना होगा
 आपको बता दे कि आप व्हाट्सएप पर एसबीआई से जुड़ी 27 प्रकार की जानकारी ले सकते हैं। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए आपको अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से 917208933148 पर अकाउंट नंबर लिखकर एसएमएस करना होगा।
 आप चाहे तो 919022690226 पर Hi लिखकर भेज सकते हैं। यह सेवा सेविंग और क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए उपलब्ध है। कई मुख्य शाखों में तो जनवरी से सुविधा शुरू हो गई है। आपको मिनी स्टेटमेंट देखना हो केवाईसी की प्रक्रिया देखनी हो और अन्य जानकारियां लेनी हो तो आप आसानी से व्हाट्सएप से इन सभी सुविधाओं के बारे में जान सकते हैं।
एसबीआई के द्वारा इस सुविधा के शुरू किए जाने से ग्राहकों को काफी लाभ मिलेगा और उन्हें बैंक का चक्कर भी नहीं लगाना पड़ेगा।