Haryanaline_Logo

महीने के पहले दिन लगा झटका, LPG Gas Cylinder के रेट में 218 रुपए तक की हुई बढ़ोतरी, देखें

 
LPG gas cylinder price hike
Whatsapp-Group

LPG gas cylinder price hike: मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच देश के आम जनता को तगड़ा झटका लगा है। देश में एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट में आज जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। आज दिल्ली में एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट 194 रुपए, कोलकाता में 218 रुपए और चेन्नई में 203 रुपए तक बढ़ गए हैं।अन्य शहरों में भी एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी हुई है।

 

 हालांकि यह बढ़ोतरी कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में हुई है। घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट में अभी कोई बढ़ोतरी देखने को नहीं मिल रही है। आज 1 अप्रैल है और अप्रैल के शुरुआत में ही एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी हो गई है।

 

 दिल्ली में अब कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 1 अप्रैल से 1884 के जगह 2078 में मिलेगा। कोलकाता में 2260 रुपए में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर मिलेगा। मुंबई में आज 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 2021 रुपए मिलेगा जिसकी कीमत पहले 1835 थी। चेन्नई में अब 19 किलो वाला एलपीजी गैस सिलेंडर 2043 रुपए के जगह 2246 में मिलेगा।

 

 आम जनता पर पड़ेगा असर

 

 एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी का सीधा आसाराम जनता पर पड़ेगा क्योंकि अब होटल और रेस्टोरेंट में खाने की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। छोटे कारोबारी के लिए स्थिति और चुनौती पूर्ण बन गई है क्योंकि उनके खर्च बढ़ाने के साथ-साथ उनके आई पर भी असर देखने को मिलेगा।

 

 मिडिल ईस्ट में युद्ध देखने को मिल रहा है जिसके वजह से पूरी दुनिया में ऊर्जा संकट खड़ी हो गई है। यही वजह है कि सरकार के द्वारा एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया गया है।