Haryanaline_Logo

अपनी पत्नी के साथ पोस्ट ऑफिस के इस शानदार स्कीम में खुलवाए खाता, हर महीने होगी 9250रु की कमाई, देखें डीटेल्स 

 
Whatsapp-Group

Post office Best Scheme: पोस्ट ऑफिस के द्वारा कई तरह की शानदार योजनाएं चलाई जाती है जिसमें पैसा लगाकर काफी अच्छी कमाई की जा सकती है। RD टीडी पीएफ किसान विकास पत्र आदि खाता इस स्कीम के अंतर्गत आप खुलवा सकते हैं।

 

 आज हम आपके पोस्ट ऑफिस के एक स्कीम के बारे में बताएंगे जिसमें पैसा लगाकर आप 7.4 परसेंट का सालाना ब्याज पा सकते हैं। इसमें आपको गारंटी के साथ फिक्स ब्याज मिलेगा और खाता खुलवाने के अगले 5 साल तक आप आसानी से ब्याज से पैसा कमा सकते हैं। आप अपने परिवार के सदस्य या पत्नी के साथ मिलकर इस स्कीम में खाता खुलवा सकते हैं। इसमें आपको हर महीने 9250 का फिक्स ब्याज मिलेगा।

 

जॉइंट खाते में जमा कर सकते हैं ₹15 लाख 

 

आप जॉइंट खाता खुलवाकर इसमें 15 लाख रुपए तक आसानी से जमा कर सकते हैं। इस स्कीम का नाम MIS स्कीम है। सिंगल अकाउंट में 9 लाख और जॉइंट अकाउंट में 15 लाख रुपए जमा किया जा सकता है।

 

 पोस्ट ऑफिस के MIS स्कीम के अंतर्गत आप जॉइंट अकाउंट में अधिकतम तीन लोगों को शामिल कर सकते हैं और अगर आप पत्नी के साथ मिलकर खाता खुलवाते हैं तो ₹15 लाख जमा कर सकते हैं और ब्याज से ही आपको काफी अच्छी कमाई हो जाएगी।

पत्नी के साथ मिलकर अगर आप इसमें खाता खुलवाते हैं और 15 लाख रुपए जमा करते हैं तो आपको हर महीने 9250 का फिक्स ब्याज मिलेगा।पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में खाता खुलवाने के लिए आपके पास पोस्ट ऑफिस में सेविंग अकाउंट होना जरूरी है।