Petrol diesel price hike: आम आदमी को एक और बड़ा झटका!₹25 तक महंगा हुआ डीजल, पेट्रोल के भी बढ़ गए रेट
Petrol diesel price hike : आज 1 अप्रैल को एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी हुई थी अब एक बार पेट्रोल डीजल के रेट में फिर से बढ़ोतरी कर दी गई है। आज आम आदमी को दूसरा बड़ा झटका लगा है। आज 1 अप्रैल से सेल इंडिया के द्वारा पेट्रोल और डीजल दोनों के कीमतों में बाहरी बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोलियम कंपनियों का कहना है कि कच्चे तेल के रेट में बढ़ोतरी होने से उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है इसलिए पेट्रोल डीजल के रेट में बढ़ोतरी की जा रही है।
7.41 रुपए तक महंगा हुआ पेट्रोल
सेल इंडिया के द्वारा पेट्रोल के रेट में बढ़ोतरी किए जाने के बाद पेट्रोल 7.41 तक महंगा हो गया। अब सामान्य पेट्रोल का रेट 119.85 रुपए और प्रीमियम पैट्रोल का रेट 129.50 है।हालांकि अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग टैक्स रेट होने की वजह से कीमतों में बदलाव दिख सकता है।इस बढ़ोतरी का सीधा असर आम जनता के जेब पर देखने को मिलेगा।
डीजल भी हुआ महंगा
सबसे बड़ी बात है कि डीजल की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। एक झटके में डीजल ₹25 तक महंगा हो गया है।अब सामान्य डीजल 123.52 रुपए और प्रीमियम डीजल 133.52 रुपए लीटर तक पहुंच गया है।आने वाले समय में पेट्रोल डीजल के रेट में और भी ज्यादा बढ़ोतरी हो सकती है।मिडिल ईस्ट युद्ध के वजह से लगातार पेट्रोल डीजल के रेट में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
