Haryanaline_Logo

Pnb bank: पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा ने उपभोक्ताओं को दिया तोहफा, लोन के किया सस्ता

 
Pnb
Whatsapp-Group

पिछले हफ्ते आरबीआइ की ओर से रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की कटौती के बाद सरकारी बैंकों पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी), बैंक ऑफ बड़ौदा, यूको बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और निजी क्षेत्र के करूर वैश्य बैंक ने अपनी लोन की ब्याज दरों में कमी की है। 

पीएनबी ने अपनी रेपो से जुड़ी लेंडिंग रेट (आरएलएलआर) को 8.85 प्रतिशत से घटाकर 8.35 प्रतिशत कर दिया, जो 9 जून से लागू होगा। 
 

हालांकि, बैंक ने अपनी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) में कोई बदलाव नहीं किया है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपनी आरएलएलआर को 0.5 प्रतिशत घटाकर 8.15 प्रतिशत कर दिया, जो 7 जून से लागू है।

 बैंक ऑफ इंडिया ने भी अपनी रेपो बेस्ड लेंडिंग रेट को 50 बेसिस पॉइंट कम करके 8.35 प्रतिशत किया, जो 6 जून से प्रभावी है। निजी क्षेत्र के करूर वैश्य बैंक ने अपनी एक वर्ष की लेंडिंग रेट में 0.2 प्रतिशत की कमी करके 9.80 प्रतिशत कर दिया है।